विवेक गुप्ता विहिप के जिला मंत्री व देवेंद्र गोयल कोषाध्यक्ष बने

विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल की विशेष बैठक श्री गीता मंदिर जालंधर में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:17 PM (IST)
विवेक गुप्ता विहिप के जिला मंत्री व देवेंद्र गोयल कोषाध्यक्ष बने
विवेक गुप्ता विहिप के जिला मंत्री व देवेंद्र गोयल कोषाध्यक्ष बने

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल की विशेष बैठक श्री गीता मंदिर जालंधर में हुई। बैठक में इंद्रदेव विहिप को प्रांत उपाध्यक्ष, प्रांत संगठन मंत्री विजय पाल, जालंधर विभाग मंत्री योगेश धीर, विहिप जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण दुग्गल विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक में संगठन के आने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और संगठन का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई, ताकि संगठन का कार्य बेहतर तरीके से हो सके।

बैठक में विवेक गुप्ता फगवाड़ा को जिला मंत्री विहिप, देवेंद्र गोयल फगवाड़ा को जिला कोषाध्यक्ष विहिप, विनय नैयर को जिला संपर्क प्रमुख विहिप, कमल कपूर को जिला प्रचार प्रमुख विहिप, राजेंद्र वर्मा नगर अध्यक्ष विहिप, चेतन तिवारी नूरमहल प्रांत सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, हर्ष भल्ला फगवाड़ा जिला संयोजक बजरंग दल, हिमांशु शर्मा नूरमहल के जिला सह सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, करण शर्मा को नूरमहल के जिला विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल, रमन वाजपेयी को विशेष संपर्क विभाग नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर विजय पाल सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया गया है।

chat bot
आपका साथी