वाल्मीकि सिख मोर्चा ने फूंका सरकार का पुतला

वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:12 PM (IST)
वाल्मीकि सिख मोर्चा ने फूंका सरकार का पुतला
वाल्मीकि सिख मोर्चा ने फूंका सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, कपूरथला : वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब की ओर से मंगलवार को शालीमार बाग से शहर के विभिन्न बाजारों में रोष मार्च निकाला गया। मोर्चा के सदस्य ने शहीद भगत सिंह चौक में कैप्टन सरकार का पुतला जला कर नारेबाजी की तथा मांगों को लेकर मांग पत्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डीएसपी अशोक कुमार को दिया गया।

धरने को संबोधित करते अध्यक्ष महिदर सिंह हमीरा ने कहा कि विधान सभा चुनाव से पहले कैप्टन सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ कई वादे किए लेकिन वादा पूरा नहीं किया। पढ़े लिखे बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के कारण नशे की दलदल में फस गए है। गरीब लोगों के साथ शरेआम धक्केशाही की जा रही है। पीसीएस ज्यूडिशियल की परीक्षा में अनुसूचित जाति के छात्रों को केवल चार अवसर देने का एलान किया गया है। एससी एसटी विद्यार्थियों की 16.50 करोड़ की स्कालरशिप राशि शैक्षणिक संस्थाओं को जारी नहीं की गई है जिससे कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने कहा कि पीसीएस ज्यूडिशियल परीक्षाओं में बैठने वाले एससी एसटी परीक्षार्थियों को आयु सीमा तक मौका दिया जाए। पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप की करीब 16.50 करोड़ रुपये की स्कालरशिप राशि शैक्षणिक संस्थाओं को जल्द जारी की जाए और एससी एसटी विद्यार्थियों के डिग्री, डिप्लोमा व रोल नंबर रोकने वाले शैक्षणिक संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। बेघर लोगों को पांच-पांच मरले के प्लाट अलाट किए जाए और घर बनाने के लिए ग्रांट दी जाए। बुढ़ापा व विधवा पेंशन 2000 रुपये दी जाए और आयु सीमा 58 वर्ष तय की जाए। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाए और पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। पंचायती व शामलाट जमीन गरीब लोगों को अलाट की जाए। सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए तथा 50 लाख रुपये का बीमा किया जाए। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। मौके पर स्वर्ण सिंह रोमी अध्यक्ष यूथ विग पंजाब, इन्द्रजीत सिंह माना तलवंडी महासचिव पंजाब, गुरदेव सिंह खैड़ा महासचिव पंजाब, तरसेम सिंह ठट्टा जिलाध्यक्ष कपूरथला, सतनाम सिंह गिल वडाला, मुक्खा सिंह खोसला, बलविदर सिंह घारु, लाडी जग्गांवाला, महिदर सिंह मोमी, जसपाल सिंह, गुरदेव सिंह नूरपुर, साहिब सिंह, साहिब सिंह शेखमंगा, सुखदेव सिंह, लखविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी