सिविल अस्पताल में नहीं लगा टीका, निराश होकर घर लौटे लोग

सिविल अस्पताल कपूरथला में शनिवार को टीकाकरण का काम बाधित रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:30 PM (IST)
सिविल अस्पताल में नहीं लगा टीका, निराश होकर घर लौटे लोग
सिविल अस्पताल में नहीं लगा टीका, निराश होकर घर लौटे लोग

नरेश कद, कपूरथला

सिविल अस्पताल कपूरथला में शनिवार को कोरोना वैक्सीन ना होने के लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। दैनिक जागरण की टीम ने सिविल अस्पताल का दौरा करने पर पाया कि शनिवार को वैक्सीन सेंटर पर स्टाफ नर्स डयूटी पर तैनात दिखी लेकिन वैक्सीन ना होने के कारण अस्पताल में आने वाले लोगों को मंगलवार को आने के लिए कहकर वापस भेजा जा रहा था।

जिले में वैक्सीन की कमी से टीकाकरण का कार्य प्रभावित हुआ है। टीकाकरण के लिए जिले में नौ सेंटर बनाए गए हैं। शनिवार को कुल 520 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। कपूरथला के सिविल अस्पताल में शनिवार को ना तो 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को टीका लगाया गया और ना ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगा। सिविल अस्पताल में कोवैकसीन का स्टाक खत्म हो चुका है। अस्पताल में कोविशील्ड का थोड़ा सा स्टाक था जिसे शहर के अलग-अलग जगहों में 18 से लेकर 44 वर्ष तक के लोगों को लगवाने के लिए दे दिया गया। अभी तक जिले में 118464 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

शनिवार को सिर्फ 520 लोगों का टीकाकरण

शनिवार को कुल 520 लोगों का टीकाकरण किया गया जिनमें अठारह साल से 44 वर्ष तक के 300 लोगों को टीका लगाया गया है। 45 से लेकर 60 वर्ष तक के 119 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा शनिवार को 101 सीनियर सिटीजन को टीका लगाया गया। डीपीएम सुखविदर कौर ने बताया कि शनिवार को कपूरथला के धार्मिक स्थानों पर लगाए गए कैंपों में 130, सुल्तानपुर लोधी में 10, फगवाड़ा में 50, भुलत्थ में 60, पांछटा में 40, आरसीएफ में 90, भाणोलंगा में 40, पलाही में 20, ईएसआइ फगवाड़ा के अस्पताल में 80 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

वैक्सीन मिलने के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डा. परमिदर कौर ने कहा कि देश भर में वैक्सीन की काफी किल्लत चल रही है। सेहत विभाग कपूरथला वैक्सीन मिलने के बाद तेजी से टीकाकरण का काम करेगा। 18 से 44 वर्ष तक व 45 से 60 वर्ष तक व सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी