घर मे सो रहे व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या

फगवाड़ा के गांव भुल्लाराई में शुक्रवार रात घर में सो रहे व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:50 PM (IST)
घर मे सो रहे व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या
घर मे सो रहे व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : गांव भुल्लाराई में शुक्रवार रात अपने घर में सो रहे व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव भुल्लाराई फगवाड़ा के रुप में हुई है। डीएसपी पलविदर सिंह व पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। व्यक्ति की हत्या के चलते इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक के भाई हरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बलजीत सिंह 50 निवासी गांव भुल्लाराई बीते कई सालों से गांव में ही रहता था। बच्चे व पत्नी कई सालों से फगवाड़ा शहर में रह रहे हैं। शनिवार सुबह उन्हें पता चला कि उनके भाई की किसी ने हत्या कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद हरभजन सिंह सरपंच ने बताया कि बलजीत सिंह अपने घर में अकेला ही रहता था और दिहाड़ी का काम करता था।

डीएसपी पलविदर सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह शराब पीने का आदी था, उसके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं तथा अपनी मां के साथ फगवाड़ा में रहते हैं। हत्या के कारणों का अभी कोई वजह नहीं मिल सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चलें कि कि फगवाड़ा में लगातार दूसरे दिन कत्ल का मामला सामने आया है। इसके अलावा चोरी व छिना झपटी की वारदातों ने भी शहर वासियों में मन में अपनी सुरक्षा का डर है। कार्रवाई को लेकर पुलिस के हाथ खाली है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी