केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने देश वासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी

दीवाली के पावन पर्व पर केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देशवासियों को दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि दीवली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 09:05 PM (IST)
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने देश वासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने देश वासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा :

दीवाली के पावन पर्व पर केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देशवासियों को दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि दीवली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी, पूर्व आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्जवलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दीवाली दीपों का त्योहार है, यह दिपोत्सव सभी के जीवन में नयी रोशनी, समृद्धि और सौभाग्य लाए। समाज सेविका अनिता सोम प्रकाश ने कहा कि आज पूरा देश दिवाली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है। उन्होंने समूह देश वासियों को दीवाली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि खुशियों का यह त्योहार सभी मिलजुल कर मनाएं और इस दौरान कोरोना से बचाव को लेकर अपनाए जाने वाले नियमों व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें, वहीं पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए पटाखों का प्रयोग न करें व ग्रीन दीवाली मनाए।

chat bot
आपका साथी