100 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य पूरा, मंत्री ने दी बधाई

देश में वीरवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:48 PM (IST)
100 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य पूरा, मंत्री ने दी बधाई
100 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य पूरा, मंत्री ने दी बधाई

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : देश में वीरवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इसके चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में उत्साह का माहौल है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है, वहीं केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री सोमप्रकाश व समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश ने भी सेहत कर्मचारियों सहित देश वासियों को बधाई दी है। मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि देश के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ऐसा करके इतिहास रच दिया है। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी और समर्थ नेतृत्व का प्रतिफल है कि देश आज 100 करोड़ वैक्सीन लगाने की कामयाबी हासिल कर चुका है। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी ने टीकाकरण के लिए पात्र लोगों से बिना देरी टीका लगवाने और भारत की ऐतिहासिक टीकाकरण यात्रा में योगदान देने की अपील की थी। इसका नतीजा आज हम सबके सामने है। दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड वैक्सीन भारत में लगाई गई है। दुनिया का कोई दूसरा देश भारत का वैक्सीनेशन में मुकाबला नहीं कर सका है।

chat bot
आपका साथी