260 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM (IST)
260 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
260 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी टी-प्वाइंट सैचां के पास मौजूद थे। एक्टिवा पर आर रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अमनदीप सिंह निवासी गांव पम्मण थाना तलवंडी चौधरियां तथा सुखविदरपाल गाजी निवासी सुल्तानपुर लोधी बताया। तलाशी लेने पर दोनों युवकों से कुल 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करमामला दर्ज कर लिया है।

दड़ा सट्टा लगाते दो युवक धरे

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : थाना सदर पुलिस ने दो युवकों को लाटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगाते काबू किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान अशोक कुमार और राहुल निवासी कमल ढाबा रोड फगवाड़ा के रूप में हुई है। एएसआइ गुरनेक सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपितों को लाटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगाते हुए काबू किया है।

18 हजार एमएल अवैध शराब के साथ दो युवक धरे

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने 18 हजार एमएल अवैध शराब समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गश्त के दौरान शेखूपुर के पास मौजूद थे। सूचना मिली कि भुपिदर सिंह निवासी शेखूपुर तथा अरविदर सिंह निवासी शेखूपुर अपने ढाबे पर ग्राहकों को शराब बेच रहा है। थाना सिटी पुलिस ने उक्त जगह पर छापामारी कर आरोपितों को 18 हजार एमएल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी