टेंपो और कार की टक्कर में दो घायल

सुल्तानपुर लोधी में मंगलवार को टेंपो और कार की टक्कर में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 01:39 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 01:39 AM (IST)
टेंपो और कार की टक्कर में दो घायल
टेंपो और कार की टक्कर में दो घायल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी में मंगलवार को टेंपो (छोटा हाथी) व स्विफ्ट कार की टक्करं के बीच हुई टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मनप्रीत सिंह पुत्र कुलबीर सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह के साथ स्विफ्ट कार से धार्मिक स्थान में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सामने से आते टेंपो (छोटा हाथी) ने कार में टक्कर मार दी जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में दाखिल करवाया गया जहां डयूटी डाक्टर ने मनप्रीत सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी