शहीद भगत सिंह सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए

लायंस क्लब बेगोवाल ने शहीद भगत सिंह श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 02:14 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 02:14 AM (IST)
शहीद भगत सिंह सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए
शहीद भगत सिंह सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए

संवाद सहयोगी, नडाला : लायंस कल्ब बेगोवाल के अध्यक्ष दर्शन सिंह मुल्तानी के नेतृत्व में शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन विरसा सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे योद्धाओं की शहादत के कारण ही देश आजाद हुआ है। देश की आजादी के लिए भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जैसे योद्धाओं ने शहादत दी। दर्शन सिंह मुल्तानी ने कहा कि युवाओं को देश हित में काम करना चाहिए तथाभगत सिंह के सपनों को साकार करना चाहिए। क्लब के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह औलख, पीआरओ मनजिदर सिंह नडाला, सुनील कुमार और अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी