पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया नमन

भाजपा मंडल फगवाड़ा की ओर से शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:17 PM (IST)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया नमन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया नमन

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भाजपा मंडल फगवाड़ा की ओर से शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती केन्द्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश के आवास पर मनाई गई। इस दौरान आयोजित समागम में भाजपा के पंजाब कार्यकारिणी मेंबर राजीव पाहवा, जिला प्रधान राकेश दुग्गल व पूर्व मेयर अरुण खोसला शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने पंडित उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के पश्चात कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ के रूप में जिस राष्ट्रवादी पौधे को लगाया था वह आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत भाजपा के रूप में वट वृक्ष बनकर स्थापित हो चुका है। जिला प्रधान राकेश दुग्गल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार हमेशा ही देश वासियों में राष्ट्र के प्रति भक्ति एवं समर्पण का भाव पैदा करते रहेंगे। पूर्व मेयर अरुण खोसला ने पंडित जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक हैं। मंडल प्रधान परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जाति धर्म का भेद मिटाने और समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। जो भारत को एक मजबूत एवं सशक्त देश के रूप में आगे बढ़ता देखना चाहते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर महासचिव बलविन्द्र ठाकुर एवं परमिन्द्र सिंह, जिला यूथ महासचिव नितिन चड्ढा, चन्द्रेश कौल, बीरा राम बलजोत पूर्व पार्षद, राजकुमार गुप्ता पूर्व पार्षद, चरणजीत गोबिदपुरा, महिन्द्र थापर, पूर्व पार्षद मदन लाल, डा. पवन, रामपाल, अशोक कुमार, लक्की सरवटा, भूषण कालिया व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी