विधायक धालीवाल ने शहीद ऊधम सिंह को किया नमन

ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर नगर निगम फगवाड़ा में स्थित सिटी में कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:06 PM (IST)
विधायक धालीवाल ने शहीद ऊधम सिंह को किया नमन
विधायक धालीवाल ने शहीद ऊधम सिंह को किया नमन

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर नगर निगम फगवाड़ा में स्थित सिटी क्लब में श्रद्धाजंलि सभा करवाई गई। ब्लाक कांग्रेस प्रधान संजीव बुग्गा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की मिट्टी के लिए ढेरों आजादी पसन्द लोगों ने अपनी जिंदगी न्योछावर कर दी। उन्हीं में से एक थे शहीद ऊधम सिंह। जिन्होंने 21 साल बाद जलियांवाला बाग के घटनाक्रम का बदला लंदन में जाकर जनरल डायर से लिया और पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत के शूरवीर किसी भी अत्याचारी को कभी छोड़ते नहीं। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग में हुआ शहीदी घटनाक्रम हमेशा पंजाबियों की रूह में मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि जब ये घटनाक्रम हो रहा था और जनरल डायर की तरफ से निहत्थे बेगुनाह लोगों पर गोलियां और डंडे बरसाए जा रहे थे, उस समय उधम सिंह ने ही घायल हुए लोगों को पानी पिलाकर जीवंत रखने की कोशिश में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को शहीद उधम सिंह के जीवन से प्ररेणा लेते हुए देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए। ब्लाक कांग्रेस प्रधान संजीव बुग्गा ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानी पंजाब वासियों ने ही दी है। जिन्होंने अपनी जान न्यौछावर कर के देश की रक्षा की। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की जीवन गाथा नौजवानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज सहित महिला विग, यूथ विग, पूर्व पार्षद, सीनियर कांग्रेसी लीडर व वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी