डिप्स में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह करवाया

डिप्स चेन के सभी स्कूलों में भारत पाक युद्ध के समय शहीद हुए जवानों को किया नमन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:48 PM (IST)
डिप्स में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह करवाया
डिप्स में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह करवाया

संवाद सहयोगी, कपूरथला :

डिप्स चेन के सभी स्कूलों में भारत पाक के मध्य हुए कारगिल युद्ध के समय शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धांजलि समारोह करवाया गया। आनलाइन क्लास के दौरान सबसे पहले प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी टीचर्स और विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीत गा कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिग, भाषण, कविता, फैंसी ड्रेस, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने देश भक्ति से भरे संदेश दिए। पोस्टर बना कर बताया कि किस तरह से भारत के वीर जवानों ने हिम्मत और साहस के साथ दुश्मनों को हराया। पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियो ने भारत की तीन सेनाओं थल, वायु और नौसेना और एक वीर सैनिक के जीवन के बारे में जानकारी दी।

प्रिंसिपलों ने विद्यार्थियों द्वारा पेश किए गए देशभक्ति से भरपूर कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्हें 26 जुलाई 1999 में हुए युद्ध के इतिहास से अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी दी।

एमडी तरविदर सिंह और सीईओ मोनिक मंडोत्रा ने कहा बार्डर पर सैनिक हर मौसम, त्योहार पर तैनात रहते हैं, इसलिए हम लोग अपने घरों में सुरक्षित परिवार के साथ रह पाते हैं। हम सबको हमेशा सैनिकों का सम्मान करना चाहिए और पूरी देश भक्ति के साथ देश को सुरक्षित रखने में उनकी मदद करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी