पंजाब पर तीन लाख करोड़ का कर्ज, सुविधा दिलाने का ऐलान करने वाले नेता आय का साधन बताएं : बैंस

फगवाड़ा में लोक इंसाफ पार्टी एससी विग के प्रधान जरनैल नंगल की अगुआई में सोच बदलो पंजाब बदलो रैली निकाली गई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:04 PM (IST)
पंजाब पर तीन लाख करोड़ का कर्ज, सुविधा दिलाने का ऐलान करने वाले नेता आय का साधन बताएं : बैंस
पंजाब पर तीन लाख करोड़ का कर्ज, सुविधा दिलाने का ऐलान करने वाले नेता आय का साधन बताएं : बैंस

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शहर में लोक इंसाफ पार्टी एससी विग के प्रधान जरनैल नंगल की अगुआई में सोमवार को डा. आंबेडकर के 65वें परिनिर्वाण दिवस को समर्पित 'सोच बदलो पंजाब बदलो' रैली की गई। रैली में पार्टी प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस शामिल हुए। एससी विंग के एससी प्रधान जरनैल नंगल ने कहा कि वह पिछले 10 सालों से फगवाड़ा में समाजसेवा कर रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद नेता लोगों को दिखाई तक नहीं देते। अब जनता जागरुक हो चुकी है तथा वह लोगों का साथ देने वाले नेता को ही चुनेंगे।

सिमरजीत सिंह बैंस ने डा. आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सियासी पार्टियों के नेता लोगों को सबकुछ निश्शुल्क देने का ऐलान कर रहे हैं। लेकिन लोगों को जानकारी होना चाहिए कि पंजाब पर पहले से ही तीन लाख करोड़ का कर्जा है तथा आमदनी का साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि लोक इंसाफ पार्टी की ओर से पंजाब के विकास के लिए रोड मैप तैयार किया गया। बैंस ने कहा कि फगवाड़ा में एक भी सरकारी कालेज नहीं है। अगर 2022 में होने वाले विस चुनाव में फगवाड़ा की जनता जरनैल नंगल को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेंगे है तो फगवाड़ा में डा. भीम राव आंबेडकर के नाम पर सरकारी कालेज का निर्माण करवाया जाएगा। इस बार पंजाब की जनता बदलाव लाने में पक्ष में है। उन्होंने दावा किया कि विस चुनाव में प्रदेश में लोक इंसाफ पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर रणधीर सिंह, बलदेव सिंह, अमरीक सिंह, जसबीर सिंह, दलजीत सिंह, विजय पंडोरी, डा. सुखदेव चौकड़िया, जतिदर मोहन, बलबीर ठाकुर, बलराज बाऊ, कुलविदर चक्क हकीम, हरभजन नरुड़, शशि बंगड़, समर गुप्ता, पवन कुमार व अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी