धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया युवक नहीं लौटा घर, केस दर्ज

थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव बलेरखानपुर में एक नौजवान अपने दोस्त को घर से बुलाकर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के ले गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:29 PM (IST)
धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया युवक नहीं लौटा घर, केस दर्ज
धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया युवक नहीं लौटा घर, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव बलेरखानपुर में एक नौजवान अपने दोस्त को घर से बुलाकर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के ले गया। लेकिन कुछ देर बाद नौजवान घर नहीं आया तो उसके परिजनों ने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को सूचित किया। इस दौरान थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने नौजवान के पिता के बयानों पर अज्ञात नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जंतरी सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी गांव बलेरखानपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके चार लड़के व तीन लड़कियां हैं। बीती 28 अप्रैल को वह अपनी पत्नी व लड़के के साथ घर से मेहनत मजदूरी के लिए गए थे। जब वे घर लौटे तो उनकी बेटी ने बताया कि उनके घर सनिचर कुमार पुत्र राम माहतो आया था और उसके भाई डीके कुमार को अपने साथ किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए लेकर गया है। जब वह घर नहीं लौटा तो रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। इस दौरान उन्होंने थाना सदर की पुलिस को सूचित किया। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने उक्त नौजवान के पिता के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी