पांच साल पहले खोदी सड़क को नगर निगम ने नहीं बनाया

होशियारपुर रोड पर केजी रिसोर्ट के पीछे स्थित अशोक विहार की सड़कों को नहीं बनाया गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:17 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:17 AM (IST)
पांच साल पहले खोदी सड़क को नगर निगम ने नहीं बनाया
पांच साल पहले खोदी सड़क को नगर निगम ने नहीं बनाया

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : होशियारपुर रोड पर केजी रिसोर्ट के पीछे स्थित अशोक विहार की गली नंबर एक के लोग टूटी सड़क की पांच साल से परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र वासियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से क्षेत्र में चार-पांच साल से सीवरेज पाइप लाइन डालने के नाम पर सड़क खोदी गई थी। जिसे आज तक दोबारा नहीं बनाया गया। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार लिखित रूप में नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क बनाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। जिसके चलते क्षेत्र वासियों में रोष है।

अशोक विहार के लोगों का कहना है कि साल 2016 में क्षेत्र में सीवरेज लाइन डालने के काम की शुरुआत की गई थी। इसके बाद कुछ क्षेत्र की सड़क का निर्माण भी करवा दिय गाया, लेकिन गली नंबर एक की सड़क को वैसे ही छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं सड़क निर्माण को लेकर वह स्थानीय विधायक से भी बात कर चुके हैं। लेकिन क्षेत्र वासियों की समस्या वैसी की वैसी ही है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि बरसात का मौसम है और कच्ची मिट्टी बैठने से आसपास के मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को बताने के बावजूद कोई हल नहीं हुआ। क्षेत्र वासियों ने नगर निगम अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि अशोक विहार की गली नंबर एक को बनाया जाए।

आप नेताओं ने किया अशोक विहार का दौरा

आम आदमी पार्टी नेता निर्मल सिंह, हरजिन्दर सिंह खालसा, ललित, डा. जतिन्द्र प्रहार, नितिन मट्टू व तविंद्र राम ने बुधवार को अशोक विहार के लोगों की उक्त समस्या का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके आप नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेताओं के इशारे पर निगम की तरफ से बनीं बनाई सड़कें खोद कर दोबारा बनाई जा रही हैं जबकि सालों पहले खोदी गई सड़कों को बनाने में उदासीनता दिखाई जा रही है, जो खुलेआम पक्षपात है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

समस्या का होगा समाधान : एसडीएम

नगर निगम फगवाड़ा के एसडीओ पंकज कुमार हंस ने कहा कि मामले उनके ध्यान में आ गया है। वह खुद क्षेत्र का दौरा करेंगे और जल्द से जल्द सड़क बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी