त्योहारों से पहले नहीं सुधारी गई शहर की दशा : खोसला

फगवाड़ा के पूर्व मेयर ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:34 PM (IST)
त्योहारों से पहले नहीं सुधारी गई शहर की दशा : खोसला
त्योहारों से पहले नहीं सुधारी गई शहर की दशा : खोसला

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पूर्व मेयर अरुण खोसला ने नगर निगम फगवाड़ा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहा कि निगम की ओर से त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कोई प्रयास नहीं किया। यहां तक कि नवरात्र में होने वाले रामलीला मंचन के दौरान पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत तथा खराब स्ट्रीट लाईटों को ठीक करवाने की जरूरत नहीं समझी गई।

पूर्व मेयर ने कहा कि फगवाड़ा की नकोदर रोड की खस्ता हालत की वजह से बुधवार को दुर्गा अष्टमी पर मनसा देवी मंदिर हदियाबाद में आने वाले भक्तों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में हर तरफ गंदगी के ढेर हैं। डंपों से कूड़ा नहीं उठवाया जा रहा। उन्होंने नगर निगम फगवाड़ा के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को पेश आ रही समस्या का समाधान हो सके।

भक्तों ने महागौरी और कंजक पूजन कर खोले व्रत

संवाद सहयोगी, कपूरथला : दुर्गा अष्टमी के मौके पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन किया। भक्तों ने घरों के साथ साथ मंदिरों में भी सामूहिक रूप में मां महागौरी की पूजा कर कंजक पूजन किया। अष्टमी पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। अष्टमी के दिन भक्तों ने घरों में मां भगवती का भव्य दरबार सजाया। छोटी-छोटी कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनकी कंजक के रूप में पूजा की। मां के पावन स्वरूप पर तिलक करने के उपरांत कंजकों को तिलक लगाकर व मौली बांध कर उनसे आशीर्वाद लिया। कंजकों को हलवे व पूरी-चने के साथ साथ उपहार के रूप में उन्हें अलग अलग तरह की वस्तुएं देकर विदा किया।भक्तों ने कंजकों को भोजन करवाकर व्रत संपन्न किया।

chat bot
आपका साथी