सरकार पर फूटा श्रमिकों का गुस्सा

फगवाड़ा में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित आल फूड एंड एलाइड श्रमिक यूनियन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:41 PM (IST)
सरकार पर फूटा श्रमिकों का गुस्सा
सरकार पर फूटा श्रमिकों का गुस्सा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भारतीय मजदूर संघ से संबंधित आल फूड एंड एलाइड श्रमिक यूनियन फगवाड़ा की ओर से मंगलवार को फगवाड़ा में पूर्ण हड़ताल की गई। पंजाब फूड एजेंसी में लोडिग/अनलोडिग के काम में कार्यरत श्रमिकों को रेगुलर करने की मांग को लेकर सेंट्रल कमेटी मेंबर कैलाश यादव की अगुआई में यूनियन के सदस्यों ने होशियारपुर रोड स्थित नई दाना मंडी के नजदीक वेयर हाउस के गोदाम के समक्ष सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन के जिला प्रधान भूषण कुमार यादव, जिला उप प्रधान राजकुमार शर्मा एवं शंभू पासवान सेंट्रल कमेटी मेंबर ने कहा कि पंजाब की फूड एजेंसियों पनसप, वेयर हाउस, मार्कफैड, पनग्रेन में लोडिग, अनलोडिग का काम करने वाले कर्मचारियों की मांगों को लेकर कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी के नाम एक ज्ञापन दिया गया था जिसमें प्रमुख तौर पर मांग रखी गई थी कि ठेके पर काम कर रहे श्रमिकों को रेगुलर किया जाए। इन एजेंसियों में काफी समय से ठेका, आउट सोर्सिंग पर वर्कर काम करते आ रहे हैं। ये वर्कर अन्य विभागों में रेगुलर हैं। सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है जबकि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता किसी भी समय लागू हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी एजेंसियों में लोडिग, अनलोडिग का काम करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर करे अन्यथा विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यूनियन की ओर से संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा। जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती श्रमिकों की हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर मनोज यादव, निरंजन चौरसिया, राम प्रवेश यादव, रंजीत कुमार, कामेश्वर पासवान, मंटू भगत, ललन कुमार, सुरेश यादव, विनोद शाह, वशिष्ठ यादव, अशोक यादव, वरिन्द्र राय, राजकुमार यादव के अलावा यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी