सरकार पर फूटा निगम कर्मियों का गुस्सा

नगरपालिका कर्मचारी संगठन कपूरथला की हड़ताल जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:43 PM (IST)
सरकार पर फूटा निगम कर्मियों का गुस्सा
सरकार पर फूटा निगम कर्मियों का गुस्सा

संवाद सहयोगी, कपूरथला :

नगरपालिका कर्मचारी संगठन कपूरथला की हड़ताल प्रधान गोपाल थापर की अध्यक्षता में सोमवार को 33वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगें मनवाने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नगर पालिका कर्मचारी संगठन के प्रदेश प्रधान सरदारी लाल शर्मा ने कहा कि वह शहर निवासियों की समस्याओं को समझते हैं लेकिन कर्मचारियों की जायज मांगें पिछले काफी लंबे समय से नहीं पूरी की जा रही। सरकार द्वारा टाल माटोल की नीति अपना रही है जिसके लिए कर्मचारियों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वह शहर निवासियों से समर्थन की मांग करते है। इस मौके पर मनोज रत्ती, विक्रम घई, रजेश सहोता, रोहिन सहोता, नरिदर सिंह, नीरज भंडारी, अमित कालिया, रविदर कुमार, अजय कुमार, रमेश सहगल, राज कमल, प्रीतपाल सिंह, रमन कुमार, गुरदीप सिंह, इवांशु शारदा, संजय धीर, भजन सिंह, पुनीत धवन, जसविदर सिंह, अवतार सिंह, तजिदर सिंह, अंकुश शर्मा, संजय नाहर, काला सहोता, हरमेश नाहर, अनीता कुमारी, प्रभजोत, रेखा, बिमला देवी, आशा रानी व अन्य मौजूद थे।

आप ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, कपूरथला : आम आदमी पार्टी कपूरथला के नेताओं ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले के विरोध में सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्वू एवं साधू सिंह धर्मसोत खिलाफ प्रदर्शन किया। सज्जन सिंह चीमा एवं आप के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन की अगुआई में कैप्टन सरकार का पुतला जलाया गया। उन्होंने कैप्टन सरकार ने दोनों मंत्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर गुरशरन सिंह कपूर, जगजीत सिंह बिट्टू, सतनाम सिंह, प्यारा सिंह, करनैल सिंह, बलविदर सिंह, मलकीत सिंह, अनमोल गिल, फतेह सिंह, बलदेव राज, रमन, अवतार सिंह थिद, राकेश कुमार, बलविदर कौर, बगीचा सिंह व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी