नडाला मंडी में आढ़ती और किसानों का विवाद खत्म

नडाला मंडी में शुक्रवार देर रात किसान मजूदर संघर्ष कमेटी पंजाब ने मंडी के एक आढ़ती पर किसान से धक्केशाही के आरोप लगाते हुए मंडी में ही रोष धरना लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:00 AM (IST)
नडाला मंडी में आढ़ती और किसानों का विवाद खत्म
नडाला मंडी में आढ़ती और किसानों का विवाद खत्म

संवाद सहयोगी, सुभानपुर : नडाला मंडी में शुक्रवार देर रात किसान मजूदर संघर्ष कमेटी पंजाब ने मंडी के एक आढ़ती पर किसान से धक्केशाही के आरोप लगाते हुए मंडी में ही रोष धरना लगा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तकरार भी हुई। थाना सुभानपुर के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह व थाना भुलत्थ के इंचार्ज अमनप्रीत कौर ने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन धरना रात भर जारी रहा।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह बेगोवाल ने बताया कि मंड इब्राहिमवाल के रहने वाले प्रगट सिंह का नडाला मंडी के आढ़ती टहल सिंह के साथ विवाद चल रहा था। प्रगट सिंह को आढ़ती के के 4.59 लाख रुपये देना था लेकिन किसानों ने किसी मजबूरी के कारण इस बार धान को भुलत्थ मंडी में बेच दिया। किसान प्रगट सिंह ने आरोप लगाया कि आढ़ती उसके धान से भरी ट्राली को जबरदस्ती मंडी में ले आया है व उसका ट्रैक्टर भी कब्जे में ले लिया। आढ़ती टहल सिंह ने आरोप को गलत बताया। यह मामला किसान म•ादूर संघर्ष कमेटी के पास पहुंच गया। इस दौरान अगले दिन सुबह 11 बजे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों व आढ़ती में समझौता करवाया गया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, जगमोहन सिंह चीमा, तरसेम सिंह, प्रगट सिंह, जंगवीर सिंह, बख्शीस सिंह, निशान सिंह, निर्मल सिंह, सवरन सिंह, दयाल सिंह, गुरजीत सिंह, बगीचा सिंह, शेर सिंह, हैपी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी