कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं : राणा गुरजीत सिंह

फगवाड़ा पहुंचे कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:55 PM (IST)
कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं : राणा गुरजीत सिंह
कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं : राणा गुरजीत सिंह

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कैबिनेट मंत्री विधायक राणा गुरजीत सिंह शनिवार को जिला कपूरथला कांग्रेस प्रधान बलवीर रानी सोढी के अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर पहुंचे। रानी सोढी के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। राणा गुरजीत सिंह ने पार्टी को अलविदा कहने वाले पूर्व पार्षद मदन लाल को फिर से साथियों सहित कांग्रेस में शामिल करवाया। इसके अलावा श्री गुरु रविदास सभा अर्बन एस्टेट फगवाड़ा को पांच लाख रुपये की ग्रांट देने का एलान भी किया।

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश के लोगों के साथ जो भी वादे किए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। दो किलोवाट लोड तक के बिजली के बकाए पहले ही माफ किये जा चुके हैं और सरकारी खर्च किए पर काटे हुए कनैक्शन बहाल किए जा रहे हैं। इसके अलावा लाल लकीर वाली संपत्ति का मालिकाना अधिकार लोगों को दिया जा रहा है। चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से लोगों का कांग्रेस के प्रति विश्वास ओर भी बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी की नीतियों तथा गत पांच वर्ष के शासनकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

जिला कांग्रेस प्रधान बलवीर रानी सोढी ने कहा कि जिले में मुहिम के तहत जल्दीही ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस में शामिल करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के सहयोग से सभी चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी काम शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर पप्पी परमार, अश्वनी शर्मा, तजिन्द्र बावा, गुरदयाल सोढी, बिल्ला बोहानी, मलकीयत सिंह रघबोतरा, पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह दीपा, रविन्द्र रवि, अमरजीत सिंह, विक्की सूद, ओम प्रकाश बिट्टू, परविन्दर कौर रघबोतरा, तृप्ता धीर, प्रेम चग्गर, गुरप्रीत कौर जंडू, वंदना शर्मा, बोबी धीर, अनीता सेठ, नछत्तर कौर, ज्योति पंच खंगूड़ा, जोगिंद्र कौर, अशोक वधवा, अरुण धीर, रामजी बांसल, गुरदीप ग्रेवाल, तरलोक सिंह, हनी सूद, अमरजीत सिंह बसूटा, अशोक मनीला, मनोज लेखी, सनी बसंत नगर, कमल शिवपुरी, रमन नेहरा, पप्पा ढींगरा, सरपंच दिलबाग सिंह बिशनपुर, गुलजार सिंह अकालगढ़, जसविन्दर कुमार गंडवां, आज्ञा पाल खलवाड़ा, लाडी कांशी नगर, बलदेव किशन नंबरदार पांछट, बाजवा मलकपुर, संतोख कुमार पूर्व ब्लाक समिति मैंबर, चैंचल सिंह पूर्व सरपंच बोहानी, काला मानकां, नरेश कुमार, सोमनाथ बलालों, रिम्पी डुमेली, बंटी वालिया रानीपुर, नरेश कुमार, मदन लाल सुन्नड़ा व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी