सुरजीत एकता पार्टी यूथ विंग के प्रदेश प्रधान बने

कपूरथला में एकता पार्टी की बैठक पार्टी प्रधान गुरमीत लाल बिट्टू की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM (IST)
सुरजीत एकता पार्टी यूथ विंग के प्रदेश प्रधान बने
सुरजीत एकता पार्टी यूथ विंग के प्रदेश प्रधान बने

संवाद सहयोगी, कपूरथला : एकता पार्टी की बैठक पार्टी प्रधान गुरमीत लाल बिट्टू की अध्यक्षता में गांव भगतपुर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में हुई। बैठक के दौरान गुरमीत लाल बिट्टू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीब वर्ग के लोगों के साथ वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पंजाब सरकार ने पूरा नहीं किया। इस मौके पर पंजाब की एकता पार्टी की टीम का गठन किया गया। इस मौके पर सुरजीत सिंह को यूथ विग पंजाब प्रधान, बाबा राज सिंह जिला प्रधान, शिव बूलपुरियां जिला वाइस प्रधान, कुलविदर सिंह को प्रधान, कुलदीप सिंह को गांव बूलपुर का प्रधान, बिट्टू शिव कलोनी यूथ विग प्रधान कपूरथला तथा राहुल को जिला यूथ वाइस प्रधान नियुक्त किया गया।

इस मौके पर दलबीर कौर, ममता, राज रानी, बिल्ला, दारा, आकाश, नीलू, साजन, साहिल अटवाल, मनी, दीपू, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

अनिल कश्यप वार्ड तीन के प्रधान नियुक्त

संवाद सहयोगी, कपूरथला : कांग्रेस नेता राजबीर सिंह बावा ने अनिल कश्यप को पार्टी के प्रति सेवाओं और समर्पण को देखते हुए वार्ड नंबर तीन का प्रधान नियुक्त किया। बावा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी सौंपी है। अनिल कश्यप ने हमेशा पार्टी के हित में काम किया है। कश्यप शहर के लोगो की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। अनिल कश्यप ने अपनी नियुक्ति पर राजबीर सिंह बावा, पार्टी हाईकमान और कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह का धन्यवाद किया। मौके पर योगेश सोनी, सुखविदर बावा, हरमोहन सिंह साहनी के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी