नशे के खिलाफ मुहिम जारी रखेगा सूफी संत समाज
सुल्तानपुरलोधी में विश््व सूफी संत समज का सम्मेलन करवाया गया।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : विश्व सूफी संत समाज का सम्मेलन तहसील प्रधान दविंदर भगत के नेतृत्व में शताबगढ़ रोड पर स्थित बाबा बालक नाथ जी के मंदिर में करवाया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रधान दीपक शाह ने कहा विश्व सूफी संत समाज किसी भी एक धर्म की बात नहीं करता। वह सभी धर्मों का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि सूफी संसार की विविधता में एकता देखता है। जहां भी ईश्वर का आभास हुआ, वहीं अपना सिर झुका देता है। सूफी का लगाव सांसारिक चीजों से नहीं होता। उसका कोई मजहब नहीं। सब धर्मो से अलग वह केवल ईश्वर प्रेम से सरोकार रखता है। वह अपनी जिदगी से भी यही बतलाना चाहता है कि उसके निकट प्रेम ही साधक है और प्रेम ही साध्य। वह उस पर्दे को हटाना चाहता है जो ईश्वर को ढके है।
अपने अहंकार को मिटाकर ईश्वर में विलीन होना ही सूफी का उद्देश्य होता है। उन्होंने कहा कि विश्व सूफी संत समाज नशे के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सलीम सुलतानी गोराया ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य संत समाज को एकजुट करना है और पंजाब में पीरों फकीरों के दरबार और सेवा करने वाले सेवादारों की आवाज बन कर उन की मुश्किलों को हल करवाने में मदद करना है।
इस मौके पर रहनुमा बाबा सोमनाथ सिद्धू कूल्ले वाली सरकार, प्रदेश चेयरमैन नरिंदर शर्मा, वाइस चेयरमैन साई उम्रे शाह पंजाब प्रचारक बाबा शिगारा सुल्तानपुरी, •िाला चेयरमैन राकेश अग्रवाल, उप प्रधान साई जसवीर शाह पासले वाले मिता देवी मल्लांवाल, जिला प्रधान बाबा शिगारा, सोहनी सरकार, जिला उप प्रधान बाबा सुखजीत सिंह जोगी तलवंडी चौधरियां, उप प्रधान साई, पवन, बाबा अशोक कपूरथला,, बाबा राने शाह, बाबा सुखे शाह ब्लाक प्रधान कपूरथला, सनी कैशियर, बीबी साबो कपूरथला, बाबा नरिन्दर जग्गा, चेयरमैन सुलतान पुर लोधी, दविन्दर भक्त प्रधान सुलतानपुर लोधी, गुरदीप सिंह उप प्रधान, सुखदेव शाह, रामेश कुमार, सचिव गुरप्रीत सिंह, सचिव सुखविंदर सिंह, हरमेस कुमार, साई गुलाम झंजरा वाली सरकार, निश्चल बाला, संतोष सिंह व अन्य मौजूद थे।