मंडियों में धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध : राणा

कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने रविवार को कपूरथला स्थित नई दाना मंडी में धान की खरीद शुरू करवाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:31 PM (IST)
मंडियों में धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध : राणा
मंडियों में धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध : राणा

संवाद सहयोगी, कपूरथला : कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने रविवार को कपूरथला स्थित नई दाना मंडी में धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से धान की निर्विघ्न खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं फसल का एक-एक दाना खरीद किया जाएगा। उन्होंने मंडी में खरीद के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा भी लिया और मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों, शैलर मालिकों व आढ़तियों से बैठक भी की।

उन्होंने खाद्य सप्लाई विभाग, मंडी बोर्ड व मार्केट कमेटियों के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि वह किसानों को खरीदी फसल के बदले 48 घंटों में अदायगी यकीनी बनाए। उन्होंने मंडी में किसानों से बातचीत कर उनकी मुश्किलों के बारे में जानकारी हासिल की।

इस बार जिले में आठ लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की संभावना है। जिसके लिए आवश्यक बारदाने का 70 प्रतिशत से अधिक बारदाना पहले ही मौजूद है। जिला मंडी अधिकारी अरविदर सिंह ने बताया कि जिले में 42 स्थायी मंडियों के अलावा 21 आरजी मंडियां भी स्थापित की गई है। ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत न आए। जिले भर में खरीद एजेंसियों का कोटा भी निर्धारित कर दिया गया है जिस तहत सबसे अधिक पनग्रेन 34 प्रतिशत, मार्कफेड 26 प्रतिशत, पनसप 22 प्रतिशत, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोंरेशन 13 प्रतिशत व एफसीआइ की ओर से पांच प्रतिशत धान की खरीद की जाएगी।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार सिंह, उपचेयरमैन राजिदर कौड़ा, जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर गीता बिशंभू, नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन मनोज भसीन, विशाल सोनी, पार्षद नरिदर मंसू, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान अमरजीत सिंह सैदोवाल के अलावा खरीद एजेंसियों के जिला मैनेजर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी