जिनको खोया उन्हें यादों में संजोया, जो बीमार वो हों आयुष्मान

सर्व धर्म प्रार्थना में शहरवासी शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:39 PM (IST)
जिनको खोया उन्हें यादों में संजोया, जो बीमार वो हों आयुष्मान
जिनको खोया उन्हें यादों में संजोया, जो बीमार वो हों आयुष्मान

जागरण संवाददाता, कपूरथला : हे ईश्वर, कोरोना महामारी के कारण साथ छोड़ गए लोगों को अपने चरणों में स्थान दें। जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं वह जल्द स्वस्थ हो जाएं। महामारी के दौरान जान हथेली पर रख कर कर्तव्य निभाने वालों को शक्ति मिले। उक्त प्रार्थना सोमवार को सुबह 11 बजे कपूरथला के हजारों लोगों ने दैनिक जागरण की सर्व धर्म प्रार्थना में शामिल होकर की। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना में हजारों हाथ एक साथ जुड़े।

सर्व धर्म प्रार्थना में सभी धर्मों, कर्मचारी संगठनों, राजनीतिक दलों, दुकानदारों, स्कूलों, कालेजों, धार्मिक व समाजिक संगठनों, मंदिरों, गुरुद्वारों, चर्चों व मस्जिदों में करीब 1500 से अधिक लोगों ने दो मिनट मौन रखा तथा प्रार्थना की। लोगों ने कोरोना काल में बिछड़े लोगों को याद करते हुए नमन किया।

सर्व धर्म प्राथना में सनातन धर्म सभा, सत्य नारायण मंदिर, स्टेट गुरुद्वारा साहिब, ओपन डोर चर्च, पीरों वाली मस्जिद के अलावा रेल डिब्बा कारखाना, पंजाब टेक्निकल युनिवर्सिटी, हिदू कन्या कालेज, लायल पुर खालसा कालेज, आनंद कालेज आफ इंजीनियरिग एंड मैनेजमेंट, डिप्स स्कूल, नगर निगम दफ्तर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर,, चैंबर आफ कामर्स, अग्रवाल सभा कपूरथला, अरोड़ा महासभा, डा. भीम राव अंबेदकर सोसायटी, निरंकारी मिशन कपूरथला, सिनीयर सिटीजन क्लब, शिव सेना बाल ठाकरे, शिव सेना हिद, बजरंग दल, विश्व हिदू परिषद एवं भारतीय विकास परिषद के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इनके अलावा नील कंठ मंदिर अर्बन एस्टेट, बार एसोसिएशन कपूरथला, अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी, नगर कौंसिल सफाई संगठन, कांग्रेस सेवा दल कपूरथला, यूथ अकाली दल, वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा, आहलूवालिया बिरादरी, निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी, पटवार यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट, ढिलवां विकास अथारिटी, नगर पंचायत दफ्तर भुलत्थ, मार्केट कमेटी बेगोवाल, भारतीय किसान यूनियन कादिया, जन जागरण मंच, आढ़तिया एसोसिएशन, राइस शेलर इंडस्ट्री एवं आटो स्पेयर पार्ट एसोसिएशन से सदस्यों ने शिरकत की। अलग-अलग संगठनों की तरफ से दैनिक जागरण के प्रयास की सराहना की गई। विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक नवतेज सिंह चीमा व विधायक बलविदर सिंह धालीवाल के अलावा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन, शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह वालिया, बसपा (अ) के राष्टीय प्रधान देवी दास नाहर, बजरंग दल के वरिष्ठ नेता नरेश पंडित, गोरक्षा दल पंजाब के महामंत्री सुभाष मकरंदी एवं कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव सुभाष भार्गव ने संयुक्त तौर पर कहा कि दैनिक जागरण की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन सराहनीय है।

chat bot
आपका साथी