अब तक 2.68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

जिले की मंडियों में धान की खरीद का कार्य सही तरीके से चल रहा है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM (IST)
अब तक 2.68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद
अब तक 2.68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

संवाद सहयोगी, कपूरथला : जिले की मंडियों में धान की खरीद का कार्य सही तरीके से चल रहा है। 16 अक्टूबर तक संभावित आठ लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के लक्ष्य का 33 प्रतिशत से ज्यादा धान विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद किया जा चुका है। डीसी दीप्ति उप्पल ने बताया कि जिले में सभी स्थायी 42 व 21 आरजी मंडीयों में खरीद का कार्य निर्विघ्न तरीके से चल रहा है। जिले में खरीद का संभावित लक्ष्य आठ लाख मीट्रिक टन है जिसमें से 16 अक्तूबर तक 268281 मीट्रिक टन खरीद हो गई है। मंडियों में धान की कुल आमद 273511 मीट्रिक टन है, जिसमें से 268281 मीट्रिक टन की खरीद के साथ 98.09 प्रतिशत धान खरीदा जा चुका है।

खरीद में पनग्रेन सबसे आगे है जिसने 119616 मीट्रिक टन धान खरीदा है। दूसरे स्थान पर मार्कफेड ने 81800 मीट्रिक टन, पनसप ने 42859, पंजाब वेयर हाउस कार्पोरेशन ने 21694 मीट्रिक टन और निजी खरीदारों ने 2312 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। खरीद प्रक्रिया के रोजाना के आधार पर की जा रही निगरानी के बहुत सार्थक परिणाम निकले है, जिस कारण किसानों को खरीद किए गए धान की अदायगी में बहुत सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि खरीद करने के 48 घंटे के अंदर-अंदर अदायगी को यकीनी बनाया जा रहा है। 16 अक्टूबर तक किसानों के खातों में सीधे तौर पर 308.14 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए है।

डीसी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसान फसल को पूरी तरह पकने पर ही कटाई करें और मंडी में सूखा धान ही लाया जाए ताकि उसको बेचने में किसी किस्म की दिक्कत पेश ना आए।

chat bot
आपका साथी