शिवसेना हिद ने किया सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन

कपूरथला में सफाई कर्मचारी 31 दिन से हड़ताल पर है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:36 PM (IST)
शिवसेना हिद ने किया सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन
शिवसेना हिद ने किया सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन

संवाद सहयोगी, कपूरथला : कपूरथला समेत प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी 31 दिन से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि कच्चे कर्मियों को तुरंत पक्का किया जाए। शनिवार को शिव सेना हिद यूथ विग ने सफाई कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन किया है। शिवसेना हिद यूथ विग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक छाबड़ा, नीलम शर्मा, संजीव कुमार सोनू ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी हुई हैं। इसका सीधा संबंध पंजाब सरकार से है। हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिससे शहर के लोग भी परेशान है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए। दीपक छाबड़ा ने कहा कि कच्चे सफाई सेवकों को पहल के आधार पर पक्का करके शहर वासियों को राहत दिलाने में पंजाब सरकार योगदान दे। शहर के कई संगठनों ने सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने का भरोसा दिया है। शिव सेना हिद भी उनके साथ है।

विश्व हिदू संघ ने मनाया स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विश्व हिदू संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला कपूरथला के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन श्री कालीनाथ महादेव कालेश्वर सोमनाथ मंदिर चक्क हकीम फगवाड़ा में किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कपूरथला प्रधान रमन नेहरा व देहाती प्रधान जतिदर कौशल (बब्बी) ने की। राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंडित मनोज पाठक ने मंदिर में पूजा करवाई और आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण करने के लिए समारोह का आयोजन प्रिस बैंड के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर थाना सदर प्रभारी एवं ट्रेनी डीएसपी बबनदीप सिंह (पीपीएस) विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए तथा प्रिस बैंड के जरुरतमंद कर्मचारियों को राशन वितरित किया। डीएसपी बबनदीप सिंह ने विश्व हिदू संघ के प्रधान अजय मेहता व अन्य सदस्यों की इस नेक काम के लिए प्रशंसा की। समारोह के दौरान जिला प्रधान रमन नेहरा ने विश्व हिदू संघ के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विश्व हिदू संघ के जिला कपूरथला प्रधान रमन नेहरा, लीगल एडवाइजर दुपिदर स्याल, देहाती प्रधान जतिदर कौशल (बब्बी), जिला उपाध्यक्ष मोनू कुमार, नरेश कुमार साहनी, शिव भारद्वाज, शिव कौड़ा, प्रिस बैंड के अमरजीत सहोता, गोरा मेहली आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी