शिवसेना हिद ने चलाया सदस्यता अभियान

शिवसेना हिंद के सदस्यों ने सदस्यता अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 02:11 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:03 AM (IST)
शिवसेना हिद ने चलाया सदस्यता अभियान
शिवसेना हिद ने चलाया सदस्यता अभियान

संवाद सहयोगी, कपूरथला : कपूरथला हलके के गांवों व शहर के लोगों को शिवसेना हिद का मेंबर बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भार्गव, संजीव कुमार सोनू के नेतृत्व में भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। भर्ती अभियान के दौरान गांवों और स्थानीय लोगों में सदस्य भर्ती के प्रति भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस दौरान राम मूर्ति, बलविदर कुमार काकू ने शिवसेना हिद की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें शिव सेना हिद यूथ विग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक छाबड़ा ने सिरोपा डाल कर पार्टी में शामिल किया। दीपक छाबड़ा ने कहा कि लोगों का शिवसेना हिद के साथ जुड़ना पार्टी के लिए अहम है। शिवसेना हिद की नीतियां शुरू से ही हिदू धर्म के प्रति रही है और रहेगी। मौकापरस्त लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। उनके लिए शिवसेना हिद किसी खतरे से कम नहीं है। उन्होंने शिव सैनिकों का सम्मान किया और आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर संजीव कुमार सोनू बावा, नीलम शर्मा, नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी