स्व. अशोक सिंघल को श्रद्धासुमन किए अर्पित

विश््व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से गोबिद गोधाम गोशाला में समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:30 PM (IST)
स्व. अशोक सिंघल को श्रद्धासुमन किए अर्पित
स्व. अशोक सिंघल को श्रद्धासुमन किए अर्पित

संवाद सहयोगी, कपूरथला : गोबिद गोधाम गोशाला में सोमवार को राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक व विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. अशोक सिघल की जयंती पर समारोह करवाया गया। गोशाला कमेटी के प्रधान राकेश चोपड़ा, बजरंग दल प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजय शर्मा, जिला प्रभारी राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का इतिहास अशोक सिंहल के स्मरण के बिना अधूरा है। अयोध्या में रामजन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर निर्माण करवाने के लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। सनातन धर्म में उनकी आस्था शंकराचार्य की तरह और दुनिया भर में हिदू धर्म का प्रचार-प्रसार करने की उनकी मंशा स्वामी विवेकानंद जैसी थी। हिदू समाज को सशक्त और समर्थवान बनाने तथा एकजुट रखने के लिए वह जीवनपर्यंत सक्रिय रहे। इसके लिए वह अनगिनत मठों, मंदिरों और आश्रमों में गए।

सोमवार को अशोक सिघल की जयंती पर उनको नमन करने हेतु विहिप बजरंग दल द्वारा बजरंग दल के जिला उप प्रधान आनंद यादव, बजरंग दल के सीनियर नेता विजय ग्रोवर एवं नगर उपाध्यक्ष अमित ग्रोवर के नेतृत्व में गोबिद गोधाम गोशाला में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रामजन्मभूमि आंदोलन के नायक व विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. अशोक सिघल को पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उनके द्वारा हिंदू हित में किए गए कार्यो को याद किया गया। इस दौरान संजय शर्मा व राज कुमार अरोड़ा ने राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक व विश्व हिदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिघल को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी