एनआरआइ पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी

थाना एनआरआइ की पुलिस ने पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने वाले पति पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:38 PM (IST)
एनआरआइ पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी
एनआरआइ पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी

संवाद सहयोगी, कपूरथला : अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल पुलिस, एनआरआइ और महिला विग, एसएएस नगर थाना की ओर से एनआरआइ महिला निवासी फ्रांस हाल निवासी राजपुर भुलत्थ की शिकायत पर जालंधर निवासी युवक पर फेसबुक पर पहचान के बाद शादी करने और बिना बताए दूसरी शादी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान सलीम मसीह निवासी गांव नंदनपुर जालंधर के रूप में हुई है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गांव राजपुर निवासी रजनी रानी हाल निवासी फ्रांस ने एनआरआइ थाना को की गई शिकायत में बताया कि वह फ्रांस में सेटल है। फेसबुक पर उसकी दोस्ती सलीम मसीह पुत्र स्व. कर्म चंद निवासी गांव नंदनपुर जालंधर के साथ हुई थी। इसके बाद वह सलीम मसीह से शादी करने के लिए फ्रांस से पंजाब आ गई। इंद्रप्रस्थ होटल में शादी समारोह का आयोजन किया गया और गोलक नाथ मेमोरियल चर्च आदर्श नगर जालंधर में धार्मिक रीति रिवाजों के मुताबिक विवाह 11 मई 2019 को उसकी शादी सलीम मसीह के साथ हुई। शादी के दौरान उसके माता-पिता ने हैसियत के मुताबिक ससुराल पक्ष को सोने के गहने तथा व अन्य सामान भी दिया। शादी के बाद वह अपने ससुराल घर जालंधर आ गई और 29 मई 2019 को फ्रांस चली गई। जब वह फ्रांस पहुंची तो उसके पति सलीम मसीह ने उससे रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी। उसने 14874 रुपये आठ जुलाई 2019 को फ्रांस की करंसी वैस्टर्न यूनियन की मदद से पति के खाते में जमा करवा दिए। पति की मांग धीरे-धीरे बढ़ती गई। इसके बाद उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए बगैर ही दूसरी शादी मात्र एक वर्ष पांच माह बाद 20 अक्टूबर 2020 को पिकी रानी पुत्री पूर्ण चंद निवासी जालंधर के साथ कर ली।

एनआरआइ थाना की पुलिस की तरफ से मामले की जांच के बाद आरोपित पति पर लगे आरोप सही पाए गए जिसके बाद उसपर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपित की जल्द होगी गिरफ्तारी : थाना प्रभारी

थाना एनआरआइ के प्रभारी कमलजीत सिंह ने कहा कि बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने वाले आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित की तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी