संत बलवीर सिंह सीचेवाल अवार्ड से सम्मानित

उन्नत भारत अभियान और विभिन्न संस्थाओं की तरफ से संत बलबीर सिंह सीचेवाल को अवार्ड दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:55 PM (IST)
संत बलवीर सिंह सीचेवाल अवार्ड से सम्मानित
संत बलवीर सिंह सीचेवाल अवार्ड से सम्मानित

संवाद सुल्तानपुर लोधी : उन्नत भारत अभियान और विभिन्न संस्थाओं की तरफ से कुदरती जल स्त्रोतों को बचाने का काम कर रहे पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल और डाक्टर राजीव आहूजा को 'टेक फार सेवा लीडरशिप एक्सेलेंसी अवार्ड' देकर सम्मानित किया गया। अवार्ड देने के लिए आनलाइन समारोह करवाया गया जो कि सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चला। समारोह में प्रबंधकों में जैअंत सहासराबुद्धे, कोशनी आनंद अरोड़ा, डा. रजनीश अरोड़ा, डा. सुल्तान सिंह, डा. मनोहर सिंह रठौर और डा. अनिल गुप्ता आदि शामिल थे।

कोशनी आनंद अरोड़ा ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए काम कर रहे लोगों को एक मंच पर एकत्रित किया जा रहा है जिससे प्रदूषित हो रहे नदियों के पानी को स्वच्छ रखने के लिए सही समाधान निकाला जाए।

समागम के दौरान जल-कथा पर हुई चर्चा के दौरान उत्तर भारत में बहते नदियों के पानी की गुणवत्ता पर विचार विमर्श किया गया तथा प्रदूषित हो चुकी नदियों को स्वच्छ बनाने और इस काम को तकनीकी तौर पर कैसे किया जा सकता है, पर जोर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में साल 2000 से बाबे नानक की चरणस्पर्श प्राप्त पवित्र वेईं को साफ करने की कार सेवा चल रही है। इसके अलावा संत सीचेवाल ने पंजाब की अलग-अलग ड्रेनों, सतलुज दरिया और बूढ़े नाले के प्रदूषित हो रहे पानी के विरुद्ध बड़े स्तर पर जागरूकता मुहिम छेड़ी हुई है। इसी कारण उन को पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मेंबर बनाया गया था और अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की तरफ से बनाई गई समिति में शामिल किया गया है।

डा. राजीव आहूजा स्वीडन से वापस आकर आइआइटी रोपड़ में डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं और वह तकनीकी तौर पर इस का हल निकालने पर लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी