संपूर्णा फीड्स के मालिक आशीष गुप्ता का निधन, फगवाड़ा में शोक की लहर

संपूर्णा फीड्स व होटल आशीष काटिनेंटल के एमडी आशीष गुप्ता आशु का वीरवार को अचानक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फगवाड़ा सहित पूरे पंजाब के व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आशीष गुप्ता के निधन पर पंजाब भर की धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक प्रकट किया है और परिवार से सांत्वना व्यक्त की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 02:03 AM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 02:03 AM (IST)
संपूर्णा फीड्स के मालिक आशीष गुप्ता का निधन, फगवाड़ा में शोक की लहर
संपूर्णा फीड्स के मालिक आशीष गुप्ता का निधन, फगवाड़ा में शोक की लहर

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : संपूर्णा फीड्स व होटल आशीष काटिनेंटल के एमडी आशीष गुप्ता आशु का वीरवार को अचानक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फगवाड़ा सहित पूरे पंजाब के व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आशीष गुप्ता के निधन पर पंजाब भर की धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक प्रकट किया है और परिवार से सांत्वना व्यक्त की है। आशीष गुप्ता आशु एक नेक दिल इंसान और शांत स्वभाव के मालिक थे। उनकी धर्म के प्रति गहरी आस्था थी। साफ-सुथरा व्यापार, ईमानदारी के चलते उन्होंने व्यापार जगत में बुलंदियों को छुआ। पंजाब के प्रख्यात व्यापारियों में उनका नाम अदब के साथ लिया जाता था। केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री सोमप्रकाश, समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश, विधायक बलविदर सिंह धालीवाल, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान बलभद्रसेन दुग्गल, उद्योगपति अशोक सेठी, इंदरपाल खुराना, पत्रकार अमित ओहरी, जिला भाजपा प्रधान राकेश दुग्गल, पूर्व पार्षद अनुराग मनखंड, भाजपा नेता रमेश सचदेवा, सुरिदर चोपड़ा, कांग्रेसी नेता संजीव बुग्गा सहित शहर के व्यापारियों व आम लोगों ने आशीष गुप्ता के निधन पर उनके आवास पर जाकर परिवार के साथ शोक संवेदना प्रकट की है।

chat bot
आपका साथी