जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

फगवाड़ा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर समारोह करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:33 PM (IST)
जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन
जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पंजाब हिंद फोर्स की ओर से श्री हनुमान मंदिर, सब्जी मंडी भुल्लाराई रोड फगवाड़ा में समागम का आयोजन फोरम के सरपरस्त सतपाल लाबा की अगुआई में किया गया। समागम के दौरान नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने का काम किया। प्रधान बिन्नी कौड़ा ने केंद्र सरकार की ओर से नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए ताकि देश का हर बच्चा भारत की आजादी के गौरवपूर्ण इतिहास में नेताजी की भूमिका से अवगत हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब हिंद फोर्स लंबे समय से प्रदेश सरकार से माग कर रही है कि नेताजी की स्मृति में फगवाड़ा में एक भवन का निर्माण करवाया जाए। वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पुरजोर अपील करते हैं कि नेताजी की स्मृति में भवन निर्माण पर गंभीरता से विचार किया जाए। समारोह के दौरान नेताजी की जयंती की खुशी में मिठाई भी बाटी गई। इस अवसर पर शिव सेना अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता, विश्व हिंदू संघ के जिला प्रधान रमन नेहरा के अलावा राकेश शर्मा, जतिंद्र कौशल, कमल राजपूत, राजकुमार छाबड़ा, दीपक कुमार, अनूप दुग्गल, सुरिंद्र कुमार, शाम टंडन, रोहन शाह, पवन कुमार के अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी