शिअद नेता राकेश गुप्ता भाजपा में शामिल

अकाली दल के राजनितिक सलाहकार राकेश गुप्ता ने भाजपा में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:56 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:56 PM (IST)
शिअद नेता राकेश गुप्ता भाजपा में शामिल
शिअद नेता राकेश गुप्ता भाजपा में शामिल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : शुक्रवार को अकाली दल के राजनितिक सलाहकार राकेश गुप्ता ने अकाली दल को छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि राकेश गुप्ता के भाजपा में शामिल होने से जिले में संगठन को ओर मजबूती मिलेगी।

भाजपा एनजीओ सेल के •िाला अध्यक्ष राजेश मनन के प्रयासों से जिला प्रधान राजेश पासी की मौजूदगी में राकेश गुप्ता को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। राजेश मनन ने कहा कि अलग-अलग दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह जनता का भाजपा पर बने विश्वास को दर्शाता है। राजेश मनन ने कहा कि भाजपा आपकी पार्टी है इसमें कोई भी कार्यकर्ता कल अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बन सकता है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि आगामी चुनावों में हमें पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है। नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसानों के हक में सोचा और उनकी आय और जीवन स्तर ऊंचा उठाने की बात की। उन्होंने दावा किया कि पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा 2022 चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हक में लाए गए थे लेकिन किसानों की भावनाओं की कदर करते हुए मोदी सरकार ने उन्हें वापस ले लिया है। अब एमएसपी पर भी फैसले किसानों की मर्जी से होंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यग दत्त, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा, •िाला महामंत्री जगदीश शर्मा, •िाला उपप्रधान अशोक माहला,भाजपा मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन, युवा मोर्चा के मंडल प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, मंडल महामंत्री अश्वनी तुली, एससी मोर्चा के उपप्रधान सुखजिदर सिंह, एनजीओ सेला के मंडल प्रधान लकी सरपंच, सीनियर नेता कश्मीरा सिंह, युवा मोर्चा के उपप्रधान बब्बू सिंह मान एनजीओ सेल के जिला सचिव सुरजीत सिंह लाठी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी