समाज को देशभक्ति के प्रति जागरूक करना आरएसएस का उद्देश्य : सुभाष मकरंदी

आरएसएस के कार्यकर्ताओ ने हिंदू कन्या कालेज में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 08:15 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:15 PM (IST)
समाज को देशभक्ति के प्रति जागरूक करना आरएसएस का उद्देश्य : सुभाष मकरंदी
समाज को देशभक्ति के प्रति जागरूक करना आरएसएस का उद्देश्य : सुभाष मकरंदी

जागरण संवाददाता, कपूरथला : आरएसएस के कार्यकर्ताओ ने हिंदू कन्या कालेज में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया। इस दौरान जिला संघ चालक बलविदर सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है जो कि समाज को सही राह पर चलने की सीख देता है।

हिंदू कन्या कालेज में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक बलविदर सिंह के नेतृत्व में संघ परिवार के सदस्यों ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीनियर नेता सुभाष मकरंदी ने कहा कि वियजदशमी के दिन शक्ति की उपासना के साथ शस्त्रों का भी पूजन किया जाता है। मां दुर्गा के हाथ में भी शास्त्र और शस्त्र है। दोनों ही एक दूसरे के पूरक भी है।

उन्होंने कहा कि देश में संघ की स्थापना का उद्देश्य देशभक्ति के प्रति समाज को जागरूक करना था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार ने नागपुर में मोहते के बाड़े में विजयदशमी के दिन पांच स्वयंसेवकों को साथ लेकर संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि नारी हमेशा नर से श्रेष्ठ रही है। वक्ताओं ने कहा कि दशहरा पर्व समाज को धर्म की रक्षा व सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर विकास बजाज, चेतन धीर, आशीष कुमार, अजय आनंद, संजीव कुमार, संजीव बजाज, धीरज बजाज, नरेश पंडित, नारायण दास, अशोक गुप्ता, मंगत राम कालिया, अश्वनी शर्मा, विजय खोसला, रजनीश कांत, चंद्र शेखर, अमरजीत पथरिया, धर्म पाल महाजन, यगदत्त ऐरी, जतिन शर्मा, जगदीश शर्मा, राजेश पासी, पियूष मनचंदा, दीपक मरवाहा, गौरव महाजन, मुकेश गुप्ता, अशोक माहला, कपूर थापर, संजीव परमार, पवन धीर, शिव कुमार धीर, कमल मल्होत्रा, चंदर मोहन भोला, जीवन वालिया, संजय शर्मा, जोगिदर तलवाड़, ओमप्रकाश कटारिया, आरके भनोट, तिलक राज चावला, विकास शास्त्री, अनू कुमरा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी