हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी, यात्री हुए परेशान

कपूरथला बस स्टैंड में पंजाब रोडवेज कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:06 PM (IST)
हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी, यात्री हुए परेशान
हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी, यात्री हुए परेशान

संवाद सहयोगी, कपूरथला : पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कंट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के आह्वान पर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की। सरकारी बसों का चक्का जाम होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कपूरथला बस स्टैंड में रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कंट्रैक्ट वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रदेश उप प्रधान गुरप्रीत सिंह पन्नू, डीपो प्रधान सतनाम सिंह, सरपरस्त हरजीत सिंह हीरा, कमलजीत सिंह, गुरविर सिंह ने कहा कि पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल पंजाब सरकार की लापरवाही का नतीजा है। यूनियन की तरफ से इस संबंधी नोटिस जारी किया गया था। 22 नवंबर को ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब के साथ हुई बैठक में भी यह बात कही गई थी कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का हल न किया तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कर्मचारियों की बात मान ली थी लेकिन कैबिनेट बैठक में पनबस व पीआरटीसी कर्मचारियों की मांगों का हल नहीं किया गया। सरकार की तरफ से बैठक में कर्मचारियों की मांगें नहीं मानने के कारण कर्मचारियों को मजबूरन सात दिसंबर से अनिश्चितकालीन समय की हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि नौ दिसंबर की कैबिनेट मीटिग में कर्मचारियों की मांगों नहीं मानी गई तो यूनियन की तरफ से मुख्यमंत्री पंजाब की रिहायश के आगे प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

ये है कर्मचारियों की मुख्य मांगें

रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कंट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की सरकार से मांग की है कि 10 हजार सरकारी बसें चलाई जाए लेकिन चन्नी सरकार की तरफ से कोई भी बस सरकारी खजाने से नहीं खरीदी गई। पनबस और पीआरटीसी अदारों में बैंकों से कर्ज लेकर बसें डाली जा रही है। सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।

chat bot
आपका साथी