नडाला में बारिश के चलते छत गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

भारी बारिश के समय नडाला के वार्ड नंबर 10 में एक गरीब परिवार की छत गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 02:10 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 02:10 AM (IST)
नडाला में बारिश के चलते छत गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य
नडाला में बारिश के चलते छत गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

संवाद सहयोगी, नडाला : सोमवार को बारिश के चलते नडाला के वार्ड नंबर 10 में एक गरीब परिवार की छत गिर गई। घर के सदस्य बाल बाल बच गए। पीड़ित व्यक्ति अमरीक सिंह ने घटना के समय वह काम से बाहर गए थे। उसकी पत्नी व एक बेटा घर में था। सोमवार सुबह बारिश कारण उसके एक कमरे की छत गिर गई। हादसे में पत्नी व बेटा दूसरे कमरे में होने के चलते बाल बाल बच गए। अमरीक सिंह ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह मकान की मरम्मत नहीं करवा सकता। गांववासी परमजीत सिंह सहोता, भाई नत्था सिंह ने परिवार के साथ हमदर्दी जताते हुए सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी