देश की एकता और शांति बनाए रखना सभी का कर्तव्य : डॉ. जवाहर

दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉक्टर जवाहर धीर की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 03:02 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:09 AM (IST)
देश की एकता और शांति बनाए रखना सभी का कर्तव्य : डॉ. जवाहर
देश की एकता और शांति बनाए रखना सभी का कर्तव्य : डॉ. जवाहर

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉक्टर जवाहर धीर की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नगर के विचारको, चिंतकों, लेखक, कवियों व अन्य नामवर लोगों ने भाग लिया।

डा. अनिल पाडेय ने देश विरोधी ताकतों को चुनौती दी कि राष्ट्र को तोड़ने की उनकी कोशिश कभी सफल नहीं होगी। राजेश अध्याय ने देशवासियों को संविधान बचाए रखने की कोशिश में काम करने का परामर्श दिया। इसी प्रकार कार्यक्रम में उपस्थित टीडी चावला, प्रो. कैलाश भारद्वाज, पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष मलकीत सिंह रघबोत्रा, डॉ. यश चोपड़ा हरचरण भारती, रविंदर सिंह चोट, इंद्रजीत सिंह संधू, चारुदत्त सुधीर, वर्जन परवाना, जितेंद्र गुप्ता, शीतल राम बग्गा व राजेंद्र साहनी ने देश के मौजूदा हालात पर परिचर्चा में भाग लिया। इस अवसर पर कवियों ने अपनी कविताएं और गीत पेश किए।

chat bot
आपका साथी