कीर्तन से संगत को किया निहाल

गुरुद्वारा तपोस्थान संत बाबा मंगल सिंह जी नजदीक पुरानी सब्जी मंडी में कीर्तन दरबार करवाया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:22 PM (IST)
कीर्तन से संगत को किया निहाल
कीर्तन से संगत को किया निहाल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : महान तपस्वी संत बाबा मंगल सिंह जी व बाबा आत्मा सिंह जी की याद को समर्पिंत वार्षिक कीर्तन दरबार गुरुद्वारा तपोस्थान संत बाबा मंगल सिंह जी नजदीक पुरानी सब्जी मंडी में मुख्य सेवादार बाबा हरनाम सिंह की अध्यक्षता में करवाया गया। इस मौके रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके उपरांत तरलोक सिंह (हजूरी रागी), वरियाम सिंह कपूर, गुरु नानक निष्काम कीर्तनी जत्था, गुरदेव सिंह, पंथ प्रसिद्ध जत्था भाई गुरप्रीत सिंह शिमला वालों के जत्थों ने रसमयी कीर्तन कर संगतों को निहाल किया।

संगत को संबोधित करते हुए बाबा हरनाम सिंह ने कहा कि गुरु पातशाह, भक्तों व संतों की जीवनी पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्त्रोत है और सार्थक जीवन जीने का आधार है। मंच संचालन करते हुए सुखविदर मोहन सिंह भाटिया ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए गुरु महाराज जी का नाम सिमरन करने के लिए प्रेरित किया। समागम के दौरान सहयोगी शख्शीयत, रागी सिंहों व गणमान्य को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगत के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया।

इस अवसर पर जत्थेदार लाल सिंह, शिअद-बसपा उम्मीदवार दविदर सिंह ढपई, हरजीत सिंह वालिया, इंद्रजीत सिंह जुगनू, गुरप्रीत सिंह बंटी वालिया, जत्थेदार जसविदर सिंह बतरा, हरबंस सिंह बत्तरा, बाबा अमरीक सिंह, रछपाल सिंह, वरियाम सिंह कपूर, सुरजीत सिंह विक्की, बोहड़ सिंह, जसपाल सिंह खुराना, प्रीतपाल सिंह सोनू, रजिदर सिंह धंजल, संजीव खन्ना, नवजीत सिंह राजू, बाबा हरजीत सिंह, लखबीर सिंह शाही, सुरिदरपाल सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह, गुरविदर सिंह, ओंकार सिंह, धन्नप्रीत सिंह भाटिया, कंवलजीत सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह सडाना, जसप्रीत सिंह, हरवंत सिंह सचदेवा, कुलदीप सिंह भोला, अशोक भगत, हरसिमरन सिंह, सवरण सिंह, सुखविदर जिम्मी, गुरदीप सिंह वालिया के अलावा बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी