नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

फगवाड़ा में बैसाखी पर्व एवं खालसा पंथ का स्थापना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:02 PM (IST)
नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : मंगलवार को फगवाड़ा में बैसाखी पर्व एवं खालसा पंथ का स्थापना दिवस श्रद्धा से मनाया गया। शहर के सभी एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में इस मौके पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब में रखे गए अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया तथा भव्य दीवान सजाए गए। रागी, कवीशरी जत्थों तथा कथावाचकों ने गुरु महिमा का बखान किया।

वहीं, खालसा पंथ स्थापना दिवस के मौके पर श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी गुरुद्वारा छठी पातशाही की ओर से पांच प्यारों की अध्यक्षता में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन शहर के अलग-अलग बाजारों से होते हुए गुरुद्वारा सुखचैनआना साहिब में पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने पालकी साहिब के आगे नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। कीर्तनी जत्थों शबद कीर्तन से गुरु महाराज की महिमा का गुणगान किया। नगर कीर्तन में लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर पालकी साहिब के समक्ष माथा टेका और आर्शीवाद प्राप्त किया। गतका पार्टियों की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर मनजीत सिंह खालसा, तजिंदर सिंह बावा, मोहन सिंह साई, जीता सरदार रावलपिंडी, विनोद वरमानी, अमरजीत बसूटा, मोहन सिंह, बलविंदर सिंह भिंदी , अजय वर्मा, सुमित जुनेजा, हरीश लाल, तरनजीत सिंह, प्रदीप सिंह बसरा, इंदरजीत कालड़ा, रमन छाबड़ा, गजवीर वालिया व गुरजीत पाल वालिया उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी