कैबिनेट में शामिल हुए राणा, समर्थकों ने दी बधाई

विधायक राणा गुरजीत मुख्यमंत्री चन्नी के कैबिनेट में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:25 PM (IST)
कैबिनेट में शामिल हुए राणा, समर्थकों ने दी बधाई
कैबिनेट में शामिल हुए राणा, समर्थकों ने दी बधाई

नरेश कद, कपूरथला

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कैबिनेट में कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह को विरोध के बावजूद हाईकमान के आदेशों पर शामिल किया गया। इसे राणा गुरजीत सिंह की जीत मानी जा रही है। राणा गुरजीत सिंह के मंत्री बनने के बाद कपूरथला में उनके समर्थकों तथा कांग्रेस वर्करों में खुशी की लहर पाई जा रही है। सैकड़ों कांग्रेसी वर्कर, पार्षद, चेयरमैन, मेयर, डिप्टी मेयर रविवार को सुबह से ही चंडीगढ़ में राणा गुरजीत सिंह के निवास निवास पर बधाई देने के लिए पहुंच गए।

शपथ लेने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने राणा गुरजीत सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर और हार पहनाकर उनका स्वागत किया। राणा ने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

विधायक राणा गुरजीत सिंह को बधाई देने वालों में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अनुप कल्लन, मंडी बोर्ड के उप चेयरमैन रजिदर कौड़ा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन मनोज भसीन बोबी, दीपक सलवान, पार्षद नरिदर सिंह मनसू, डिप्टी मेयर राहुल मनसू, विनोद सूद, संदीप सिंह, अनिल शुक्ला, नामदेव अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, कुलदीप सिंह, मनोज अरोड़ा, देश बंधू, देश बेरी, मनीश अग्रवाल, तेजिदर भंडारी, अशीश पूरी, मनीश अग्रवाल व अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी