गणपति बप्पा मोरेया.. के जयघोष से गूंज उठा शहर

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शोभायात्रा निकाली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:02 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरेया.. के जयघोष से गूंज उठा शहर
गणपति बप्पा मोरेया.. के जयघोष से गूंज उठा शहर

संवाद सहयोगी, कपूरथला : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से हनुमंत अखाड़ा में स्थापित गणपति बप्पा को विसर्जन करने के लिए रविवार को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित, जिला उपप्रधान मंगत राम भोला, जिला प्रभारी चंदरमोहन भोला, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजय शर्मा, जिला उप प्रभारी राज कुमार अरोड़ा, विहिप के जिला मंत्री राजू सूद, जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया, सीनियर जिला उप प्रधान दीपक मरवाहा, शहरी प्रधान चंदन शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान गणेश जी की विधि विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। रविवार को गणपति बप्पा मोरेया के जयघोष से गूंज उठा। जय मां छिन्नमस्तिका देवी मंदिर अजित नगर की संचालिका मां वीना शर्मा और करन शर्मा ने गणपति बप्पा को 1100 लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। भक्तों ने बैंड बाजे के साथ गणपति महाराज को विदाई दी।

रविवार को हनुमंत अखाड़ा में स्थापित गणपति महाराज का भक्तों ने खुशी खुशी गोइंदवाल ब्यास दरिया में विसर्जन कर दिया। इससे पहले हवन करवाया गया जिसमें शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मस्जिद चौक से शुरू हुई शोभायात्रा, चारबत्ती चौक से होते हुए फव्वारा चौक, शिव मंदिर चौक, शहीद भगत सिंह चौक, सदर बाजार, जलोखना चौंक, शालीमार बा़ग से होकर अमृतसर चुंगी के रास्ते गोइंदवाल ब्यास दरिया पहुंची जहां पर विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर यूथ मैनेजमेंट इंचार्ज भाजपा पंजाब के उमेश शारदा, विश्व हिंदू परिषद के राजू सूद, जोगिदर तलवाड़, बजरंग दल के नगर उप प्रधान मोहित जस्सल, बजरंग दल के राजकुमार अरोड़ा, विजय ग्रोवर, बावा पंडित, विहिप नेता अशोक शर्मा, विहिप नेता जिला मंत्री राजू सूद, जोगिदर तलवाड़, उप प्रधान हैप्पी छाबड़ा, जिला प्रभारी चंदर मोहन भोला, विहिप जिला उपप्रधान मंगतराम भोला, बजरंग दल जिला उपप्रधान स्वामी प्रसाद शर्मा, जिला उपप्रधान आनंद यादव, अतुल गर्ग, गौरव पब्बी, रामू, गुलशन मेहरा, देव महिता, राजेश शर्मा, अमित ग्रोवर, विजय यादव, विजय यादव राजीव टंडन, बजरंग दल के शहरी प्रधान चन्दन शर्मा, बजरंगी, अनिल, सौरभ, गोबिद, सतीश, राहुल, बजरंग दल के जिला उपप्रधान दीपक मरवाहा, चन्दन शर्मा, कुंदन, संजू, विक्की, हनी, सनी कश्यप, विशाल, सौरभ, आशु, आकाश, जसकरण, अशोक शर्मा, सरबत दा भला फाउंडेशन के संस्थापक सुखजिदर सिंह बबर, अकाली दल के हल्का इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपप्रधान अवि राजपूत, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव अजय शर्मा, सुमित कपूर, सेंडी, मेयर कुलवंत कौर, डिप्टी मेयरमास्टर विनोद सूद, पार्षद करन महाजन, पार्षद मनोज अरोड़ा हैप्पी, कांग्रसी नेता दीपक सालवन, अनिल शुक्ला, आरएसएस के सीनियर नेता सुभाष मकरंदी, गोशाला कमेटी के प्रधान राकेश चोपड़ा, सनातन धर्म सभा के महासचिव विजय खोसला, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन, शिव सेना बाल ठकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया, जिला प्रधान दीपक मदान, आईटी सेल के जिला इंचार्ज अविनाश शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पुरुषोत्तम पासी, मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन, एडवोकेट पियूष मनचंदा, संदीप वालिया, धर्मबीर बाबी सहित बड़ी संख्या में शहर की सामाजिक धार्मिक राजनितिक पार्टियों के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी