पीआरटीसी कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

कपूरथला बस स्टैंड के बाहर पीआरटीसी मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:20 PM (IST)
पीआरटीसी कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन
पीआरटीसी कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कपूरथला : पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के आह्वान पर कपूरथला बस स्टैंड पर पनबस व पीआरटीसी के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के नेता गुरप्रीत सिंह पन्नू तथा महासचिव सुखबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पनबस व पीआरटीसी के कर्मचारियों को पक्का करने का भरोसा दिया था, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कर्मचारियों को भरोसा दिया था कि 20 दिन में पनबस व पीआरटीसी के कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा। नया एक्ट आने के बाद यह सपष्ट हो गया कि ट्रांसपोर्ट विभाग का एक भी मुलाजिम पक्का नहीं होगा। बीते 22 नवंबर को ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब के साथ बैठक में ट्रांसपोर्ट मंत्री ने भरोसा दिया था कि आने वाली पहली कैबिनेट बैठक में ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का फैसला लिया जाएगा। एक दिसंबर की पहली कैबिनेट मीटिग में कोई हल नहीं निकाला गया जिस कारण मुलाजिमों में भारी रोष पाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यूनियन की मौंग है कि 10 हजार सरकारी बसें ली जाए, लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से कोई भी बस सरकारी खजाने से नहीं खरीदी जाती है। पनबस व पीआरटीसी बैंकों से कर्ज लेकर बसें चलाती है। मुलाजिम कर्ज अपनी मेहनत के साथ उतारते हैं और लोगों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा देते हैं। सरकार सार्थक हल निकालने की बजाय डराने धमकाने लगी है, जिसको ट्रांसपोर्ट विभाग कभी भी बर्दाशत नहीं करेगा। यदि छह दिसंबर तक पंजाब सरकार ने हल न निकाला तो सात दिसंबर से अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल करके ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब और मुख्य मंत्री पंजाब के हलके में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर गुरसेवक सिंह, कुलवंत राय, बोहड़ सिंह, हरप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, दिलबाग सिंह, सुरजीत सिंह, सुखजिर सिंह, सुखपाल सिंह, निशान सिंह, यादविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी