वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने महंत अनिरुधाचार्य का पुतला फूंका

बीते दिनों गोपी गोपाल वृंदा आश्रम (यूपी) के महंत अनिरुधाचार्य द्वारा सोशल मीडिया पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:53 PM (IST)
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने महंत अनिरुधाचार्य का पुतला फूंका
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने महंत अनिरुधाचार्य का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, कपूरथला : बीते दिनों गोपी गोपाल वृंदा आश्रम (यूपी) के महंत अनिरुधाचार्य द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव होकर भगवान वाल्मीकि जी के बारे में गलत टिप्पणी करने के विरोध में मंगलवार को वाल्मीकि समाज की अलग-अलग जत्थेबंदियों वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा (रजि.) पंजाब, डा. अंबेडकर संघर्ष मोर्चा, भगवान वाल्मीकि अधिकार सुरक्षा सेना के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरु ज्ञान नाथ आश्रम से रोष मार्च निकाला। जिसके बाद शहीद भगत सिंह चौंक पर महंत अनिरुधाचार्य का पुतला फूंक जोरदार नारेबाजी की गई। उपरांत तत्थेबंदियों के नेताओं ने उक्त महंत की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के नाम एक मांग पत्र डीएसपी जोगिदर सिंह को सौंपा गया।

वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा (रजि.) पंजाब के प्रधान महिदर सिंह हमीरा ने कहा कि आए दिन टीवी सीरियलों, नाटकों, किताबों व सोशल मीडिया के जरिए भगवान वाल्मीकि जी का अपमान किया जाता है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब यूपी के गोपी गोपाल वृंदा आश्रम के महंत अनिरुधाचार्य की ओर से सोशल मीडिया पर लाइव होकर भगवान वाल्मीकि जी के बारे में गलत टिप्पणी की है। जिस कारण देश के करोड़ों वाल्मीकि मजहबी सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

डा.अंबेडकर संघर्ष मोर्चा पंजाब के प्रधान तरलोक वेंडल व भगवान वाल्मीकि अधिकार सुरक्षा सेना के प्रधान बलविदर मालड़ी ने चेतावनी दी है कि यदि महंत अनिरुधाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तार न किया गया तो पांच अगस्त को पंजाब के विभिन्न जिलों में जोरदार संघर्ष किया जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन व पंजाब सरकार की होगी।

इस अवसर पर तरसेम सिंह ठट्ठा, सतनाम सिंह गिल, सुभाष दयालपुर, साहिब सिंह फूलेवाल, गुरदेव सिंह नूरपुर, महिदर सिंह मोमी, लखविदर सिंह बल, सुखदेव सिंह फौजी, मुक्खा सिंह, सोनू भुलाणा, इंद्रजीत सिंह, सरवण सिंह रोमी, धरमिदर नंगल, बलविदर सिंह घारु, जसपाल सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी