कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, पुतला फूंका

फगवाड़ा में यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 02:28 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 02:28 AM (IST)
कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, पुतला फूंका
कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : दिल्ली में पंजाब यूथ काग्रेस के प्रधान बरिंद्र ढिल्लों तथा पंजाब यूथ इंचार्ज बंटी शैलके सहित अन्य यूथ काग्रेस नेताओं की किसानों के पक्ष में इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान की गई गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। यूथ काग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर तथा हलका प्रधान कपूरथला करण महाजन की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सौरव खुल्लर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के पक्ष में उठ रही आवाज को दबाना चाहती है लेकिन यूथ काग्रेस ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की है। अब भी किसानों के हक में बिना मोदी सरकार के डर से कड़ा संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर हलका यूथ प्रधान फगवाड़ा करमदीप सिंह कम्मा, शहरी यूथ प्रधान कपूरथला नरेन वशिष्ठ, उप प्रधान हलका कपूरथला नवजोत सिंह माहल, हलका कपूरथला महासचिव जसप्रीत सहगल, परवीन जोशी, नवीन सभ्रवाल, जीनियस चौधरी, जतिन्द्र कपूर, परवीन जोशी, प्रभजोत माहल, राजू बसरा, हैप्पी शेरगिल, देवरिशी महाजन, अनमोल शर्मा, जतिन शर्मा, हैपी मेहरा, लव संधू, रेशव, मनचाहत, मनदीप वडाला, जसपाल गिल, राजू फगवाड़ा, हैप्पी शेरगिल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी