अंग्रेजी सीखने के लिए शब्दों का सही उच्चारण जरूरी

कपूरथला स्थित हिदू कन्या कालेज की ओर से वेबिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:51 PM (IST)
अंग्रेजी सीखने के लिए शब्दों का सही उच्चारण जरूरी
अंग्रेजी सीखने के लिए शब्दों का सही उच्चारण जरूरी

जागरण संवाददाता, कपूरथला : हिदू कन्या महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से अंग्रेजी सीखने में आने वाली दिक्कतों पर वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग से सेवानिवृत्त डा. गुरउपदेश सिंह मुख्य वक्ता थे। छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए डा. गुरउपदेश सिंह ने कहा कि अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए कई चुनौतियां हैं, जिनमें शब्दों का सही उच्चारण शामिल है। शब्द के किस हिस्से को कितना जोर लगा कर बोलना है, शब्दों का सही चुनाव और अच्छे शब्दों का संग्रह प्रमुख है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के शिक्षकों के पास अंग्रेजी को रोचक बनाने के लिए तकनीक भी होनी चाहिए और एक ही बात कहने के लिए एक से अधिक वाक्य होना चाहिए। केवल शिक्षक ही छात्रों के भीतर अंग्रेजी सीखने के लिए एक जुनून विकसित कर सकते हैं। शिक्षकों को पंजाबी व हिदी में अनुवाद कर के जितना संभव हो, अंग्रेजी भाषा समझाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को आ रही दिक्कतों का भी जिक्र किया और उनके सवालों के जवाब दिए। वेबिना में शामिल अध्यापकों व विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से सवाल-जवाब भी किए। प्राचार्य डॉ. अर्चना गर्ग ने कहा कि अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है और इसे समझना और सीखना बहुत मुश्किल काम नहीं है। ईमानदारी से छोटे-छोटे प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने मुख्य वक्ता का आभार भी जताया। इससे पहले अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता ने मुख्य वक्ता की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। वेबिनार को प्रो. इंद्रजीत बल, प्रो शिवानी पब्बी और प्रो. रीना मल्ली ने संचालित किया।

chat bot
आपका साथी