पैरोल पर घर आए कैदी ने जहर निगला, मौत

कपूरथला के माडल टाउन में जेल से पैरोल पर घर आए कैदी ने आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:16 PM (IST)
पैरोल पर घर आए कैदी ने जहर निगला, मौत
पैरोल पर घर आए कैदी ने जहर निगला, मौत

संवाद सहयोगी, कपूरथला : विरासती शहर के पाश इलाके माडल टाउन में जेल से पैरोल पर घर आए कैदी ने अपने घर में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपनी पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और पिछले कुछ समय से पैरोल पर अपने घर छट्टी पर आया हुआ था। अभी दो दिन बाद ही उसकी छुट्टी खत्म होने थी और उसे जेल में वापस जाना था। जेल जाने से पहले ही उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अरविंदर सिंह निवासी माडल टाउन कपूरथला के रूप में हुई है।

थाना सिटी कपूरथला के प्रभारी गौरव धीर अनुसार अरविदर सिंह शनिवार दोपहर को अपने घर में ही जहर निगल कर आत्महत्या कर ली है। उस समय घर में कोई नहीं था। थाना सिटी की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। अरविदर सिंह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और कुछ दिन पहले ही पैरोल पर छुट्टी काटने के लिए अपने घर आया हुआ था। मृतक के बेटे के ब्यान के आधार पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

चहेड़ू रेल लाइन के पास महिला का शव बरामद

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा के गांव चहेड़ू रेल लाइनों के पास संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी चौंकी इंचार्ज गुरभेज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव चहेड़ू की रेल लाईन के पास एक महिला का शव पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। महिला की मौत किन कारणों से हुई है इस संबंधी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी