फगवाड़ा को जिला बनाने के लिए एक मंच पर आएं राजनेता : सोम प्रकाश

फगवाड़ा जिला बनाओ फ्रंट के शिष्टमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश को ज्ञापन सौंपा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:05 PM (IST)
फगवाड़ा को जिला बनाने के लिए एक मंच पर आएं राजनेता : सोम प्रकाश
फगवाड़ा को जिला बनाने के लिए एक मंच पर आएं राजनेता : सोम प्रकाश

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा जिला बनाओ फ्रंट के शिष्टमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश को फगवाड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में धार्मिक, सामाजिक संगठनों के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उद्योगपति, लेखक, पत्रकार, वकील, पंच, सरपंच, बुद्धिजीवी और शहरवासी शामिल हुए।

शिष्टमंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि फगवाड़ा औद्योगिक व शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त कर चुका है लेकिन फगवाड़ा को अभी तक जिला नहीं बनाया गया। फगवाड़ा शिक्षा एवं उद्योग में विशेष स्थान रखता है और बड़ा राजस्व भी देता है। फगवाड़ा से कपूरथला जाने के लिए जालंधर से होकर करीब 40 किमी जाना पड़ता है और लोगों को सरकारी काम करवाने में बहुत दिक्कत पेश आती है।

केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने शिष्टमंडल को विश्वास दिलाया कि वह फगवाड़ा को जिला बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने राजनेताओं से फगवाड़ा को जिला बनाने के लिए राजनीतिक हितों का त्याग कर एक मंच पर आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा को जिला बनाने के लिए स्थानीय नेताओं की एक सांझी मीटिंग आयोजित की जाए। वह मीटिग में शामिल होकर जो भी संभव सहयोग फगवाड़ा के लोग मांगेंगे वह फगवाड़ा को जिला बनाने के लिए करेंगे।

सोम प्रकाश ने विधायक धालीवाल का नाम लेकर कहा कि यदि जनता चाहेगी तो वे विधायक धालीवाल के घर जाकर भी जनता की भावनाओं से उन्हें अवगत करवाने के लिए तैयार हैं।

इस दौरान सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश ने भी कहा कि फगवाड़ा को जिले का दर्जा मिले। उन्होंने फगवाड़ा जिला बनाओ फ्रंट के साथ हर स्तर पर संघर्ष का आश्वासन दिया। मौके पर रिटायर्ड प्रिसिपल गुरमीत सिंह पलाही, अवतार सिंह मंड, एडवोकेट एसएल विर्दी, अशोक सेठी, जतिंदर सिंह कुंदी, अशोक डीलक्स, परविंदरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह मान, अनुराग मनखंड, मनोज मिड्डा, टीडी. चावला, यशवीर कुमार, रमन नेहरा, रवीन्द्र चोट, राकेश बांगा, गुरदीप कंग, बल्लू वालिया, कुलदीप सिंह जसवाल, हरी ओम शर्मा, मनदीप सिंह, अशोक शर्मा, गुरदीप सिंह तुली, कामरेड जैपाल सिंह, वरिंदर नाहर, चेतन शर्मा, अमित शर्मा, सुनील कुमार, प्रितपाल कौर तुली, डा. नरेश कुमार, कुलदीप सिंह, चरनजीत सिंह चाना, सुखविन्दर सिंह सल्ल पलाही, दविन्दर सिंह, सुरिन्दर कुमार, बलवीर सिंह, इंद्र गगन, देव इंद्र, विक्रम गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी