पुलिस पर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप

मनिदर सिंह निवासी गांव रामपुर जागीर ने आरोप लगाया कि उसपर गोलियां चलाने वाले को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:52 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 01:52 AM (IST)
पुलिस पर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप
पुलिस पर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप

संवाद सहयोगी, सुलतानपुर लोधी : मनिदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव रामपुर जागीर ने प्रेस वार्ता के आरोप लगाया कि उस पर गोलियां चलाने वाले आरोपित खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। प्रेस क्लब सुल्तानपुर लोधी में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मनिदर सिंह ने बताया कि उसका गांव में पड़ोसी के साथ गली की जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। 27 मार्च को जब वह अपने घर आ रहा था तो रास्ते में गुरजीत सिंह और उसके दो साथी महेश सिंह और परम ने उसको रोककर उसपर गोलियां चलाई। उसने भागकर अपनी जान बचाई। 28 मार्च को पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन घटना को दो महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से उक्त आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपित उसे अब भी जान से मारने की धमकी देते हैं। मनिदर सिंह ने बताया कि मामले संबंधी कई बार पुलिस को सूचित किया है मगर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि मनिदर सिंह की शिकायत पर उन्होंने आरोपित के खिलाफ धारा 307 के अंतर्गत केस दर्ज किया था। आरोपित हाईकोर्ट की तरफ से जमानत ले चुका है। अदालत की तरफ से पेशी के लिए 10 जुलाई की तारीख दी गई है।

chat bot
आपका साथी