फुलवाड़ी टीम ने पौधे लगाने का अभियान किया शुरू

गुरु तेग बहादुर जी रे 400वें जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में नडाला की फुलवाड़ी सेवादार टीम द्वारा पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:38 PM (IST)
फुलवाड़ी टीम ने पौधे लगाने का अभियान किया शुरू
फुलवाड़ी टीम ने पौधे लगाने का अभियान किया शुरू

संवाद सहयोगी, सुभानपुर

गुरु तेग बहादुर जी रे 400वें जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में नडाला की फुलवाड़ी सेवादार टीम द्वारा पौधे लगाए गए। अभियान की शुरूआत पर्यावरण प्रेमी डा. हरजिदर सिंह के सहयोग से जज्जी मार्ग पर बने पुल के पास नीम के पौधे लगाकर किया गया। फुलवाड़ी टीम द्वारा यहां एक छोटा सा पेड़ों का जंगल लगाया जा रहा है, जिसमें लगभग 100 विभिन्न प्रकार के सुंदर और छाया के पौधे लगाए जाएंगे। सरबत सिंह कंग, पंडित गोपी राम, मोहन सिंह और सुरिदर सिंह शिप्रा ने कहा कि फुलवारी टीम ने पर्यावरण संभाल के लिए एक हजार पीपल , नीम, अर्जन, गिलोए, तुलसी आदि के पौधे भी लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माण में डा. आसा सिंह घुमण, मास्टर जोगिदर सिंह सरगोदिया, दविदर सिंह शाही, दर्शन सिंह खख, कुलविदर सिंह कानूनगो, अमरजीत सिंह डेयरी वालिया के परिवार का भरपूर सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है। जल्द ही पार्क बनकर तैयार हो जाएगा और संगत को सौंप दिया जाएगा। इंद्रजीत सिंह खख, बलविदर सिंह बिट्टू खख, महिदर पाल सिंह साजन, महिदर पाल सिंह सेवक, सेवा सिंह सलैच, सरबजीत सिंह भागू, रवि गुप्ता, राजू गुप्ता, अरविद कुमार शर्मा, गगन कुमार, सुरिदर पाल हलवाई और अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी