फगवाड़ा में पंजाबी मां बोली चेतना मार्च निकाला

पंजाबी लेखकों, पत्रकारों व पंजाबियों की तरफ से अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस को समर्पित पंजाबी मां बोली चेतना मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में शहर के अलग-अलग वर्गो, संस्थाओं के लोग व स्कूलों के विद्यार्थी और अध्यापक शामिल हुए। इस मार्च को स्थानीय ब्लड बैंक से पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, नगर निगम के कमिश्नर बखतावर सिंह, एसपी फगवाड़ा मनदीप सिंह, संत अनूप सिंह व उद्योगपति कुलदीप सरदाना की ओर से संयुक्त तौर पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 02:45 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 02:45 AM (IST)
फगवाड़ा में पंजाबी मां बोली चेतना मार्च निकाला
फगवाड़ा में पंजाबी मां बोली चेतना मार्च निकाला

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाबी लेखकों, पत्रकारों व पंजाबियों की तरफ से अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस को समर्पित पंजाबी मां बोली चेतना मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में शहर के अलग-अलग वर्गो, संस्थाओं के लोग व स्कूलों के विद्यार्थी और अध्यापक शामिल हुए। इस मार्च को स्थानीय ब्लड बैंक से पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, नगर निगम के कमिश्नर बखतावर सिंह, एसपी फगवाड़ा मनदीप सिंह, संत अनूप सिंह व उद्योगपति कुलदीप सरदाना की ओर से संयुक्त तौर पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मार्च में भाग लेने वालों ने अपने हाथों में तख्तियां पकड़ी थीं। तख्तियों पर पंजाबी मा बोली का सत्कार करो, पंजाबी के साथ प्यार करो, पंजाबी मेरी जान जैसी, पंजाबी मेरी पहचान जैसी, मां बोली को जे भूल जाओगे, तो कुंक्खा वांग रूल जाओगे आदि नारे लिखे हुए थे व पंजाबी के हक में नारे मार रहे थे। ये मार्च ब्लड बैंक से शुरू होकर लोहा मंडी, गुड़ मंडी, गांधी चौंक, गौशाला रोड, बांसा वाला बाजार, डाकखाना रोड से होकर इंप्रूवमेंट कार्यालय के सामने खत्म हुआ, जहां एसएल विर्दी, प्रो. जसवंत सिंह गंडम, तरनजीत सिंह किन्नड़ा, गुरमीत सिंह पलाही व फगवाड़ा नगर निगम के कमिश्नर बखतावर सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर सुखजिंदर सिंह भौर, प्रो. अशोक चडडा, डा. खेती बावा, मोहन सिंह सांई, अजीत सिंह वालिया, कोमल, सीतल राम, राजेश पलटा, हरीपाल सिंह, अमित शुक्ला, सोनू, आशु शर्मा, बंटी शर्मा, गुरजीत पाल वालिया, जसविंदर सिंह भगतपुरा, कुलवंत सिंह आदि शामिल हुए। इस मौके पर संबोधित करते हुए बखतावर सिंह ने उपस्थित लोगों को अपनी मां बोली पंजाबी केसाथ प्रेम करने का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी